पटना : गुजरात में बिहार के मजदूरों के शोषण पर मौन क्यों है भाजपा और सरकार : डॉ अजय पासवान - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

रविवार, 11 अक्टूबर 2026

पटना : गुजरात में बिहार के मजदूरों के शोषण पर मौन क्यों है भाजपा और सरकार : डॉ अजय पासवान

  • पलायन का दंश झेल रहे बिहारी मजदूरों का गांव चलो अभियान, खोल रही है गुजरात मॉडल की पोल

Dr-ajay-paswan-bihar-congress
पटना, 11 अक्तूबर, (रजनीश के झा)। गुजरात के झूठे विकास मॉडल के नाम पर पूरे देश में चेहरा चमकाने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पोल बिहार से एनडीए शासन काल में पलायन को मजबूर बिहारी मजदूरों ने खोलकर रख दी है। उचित वेतन और काम के ज्यादा घंटों की दिनचर्या के खिलाफ गुजरात से दस लाख की संख्या में बिहारी मजदूरों का "गांव चलो अभियान" का आह्वान ये स्पष्ट करता है कि गुजरात की बाहरी चकाचौंध केवल नरेंद्र मोदी का प्रचार स्टंट था। ये बातें बिहार कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता डॉ अजय कुमार पासवान ने बयान जारी कर कही है।


बिहार कांग्रेस के मीडिया एवं प्रचार विभाग के चेयरमैन डॉ. अजय पासवान ने कहा कि कमोबेश 20 वर्षों के एनडीए शासन काल में रोजी रोजगार पर काम नहीं करने को बिहार के लोग गुजरात सहित अन्य राज्यों में पलायन को मजबूर हुए हैं और आज उनका विभिन्न राज्यों में फैक्ट्रियों में शोषण हो रहा है और इसकी जिम्मेदार एनडीए सरकार के भाजपा और जदयू प्रमुख रूप से हैं क्योंकि उन्होंने कभी राज्य के लोगों को राज्य में ही नौकरी रोजगार देने की ओर पहल ही नहीं की। आज गुजरात से लाखों मजदूरों का पलायन बिहार में हो रहा है और अब भी भाजपा नेतृत्व वाली एनडीए सरकार राज्य में एहतियातन कोई उनके कल्याण की योजना पर काम नहीं कर रही है कि उन्हें बिहार आने पर यहीं रोजगार मुहैया कराया जा सकें। बिहार से पलायन कर गए लोगों के साथ लगातार भाजपाई राज्यों में शोषण हो रहे हैं और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी मौन साधे हुए सत्ता की मलाई खाने में मशगूल है। हमारे नेता राहुल गांधी लगातार इसीलिए ये आवाज उठाते रहते हैं कि वोट चोरी से बनी सरकार आपके भविष्य की भी चोरी करेंगी और वें कभी अपने मतदाताओं के भविष्य को लेकर कोई बेहतर कार्य नहीं कर सकते। ये ताजा घटनाक्रम गुजरात के झूठे विकास मॉडल का ढकोसला सबके सामने लाने वाला है और बिहार की सरकार को आगे बढ़कर पलायन कर आने वाले बिहारी भाइयों के लिए उचित रोजगार की व्यवस्था सुनिश्चित करनी चाहिए।

कोई टिप्पणी नहीं: