समस्तीपुर : आइसा का ताजपुर प्रखंड सम्मेलन संपन्न, 13 सदस्यीय कमिटी का गठन - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

रविवार, 11 अक्टूबर 2026

समस्तीपुर : आइसा का ताजपुर प्रखंड सम्मेलन संपन्न, 13 सदस्यीय कमिटी का गठन

  • विवेक कुमार प्रखंड अध्यक्ष और यास्मीन प्रवीण सचिव चुनी गईं

aisa-samastipur
ताजपुर/समस्तीपुर, 11 अक्टूबर (रजनीश के झा) । ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (आइसा) का ताजपुर प्रखंड सम्मेलन रविवार को ताजपुर के अस्पताल चौक स्थित मॉडेस्टी स्कूल में संपन्न हुआ। सम्मेलन में 13 सदस्यीय प्रखंड कमिटी का गठन किया गया। इसमें विवेक कुमार को प्रखंड अध्यक्ष और यास्मीन प्रवीण को प्रखंड सचिव चुना गया। सह सचिव मो० राजा, सुरज कुमार एवं उपाध्यक्ष गौरव चौधरी एवं मो० जावेद समेत चंदन कुमार, मो० सलमान, फरहादुल होदा, मो० दानिश, अल्ताफ राजा, तनवीर अख्तर, प्रियंका भारती चुनीं गई। सम्मेलन का उद्घाटन आइसा के जिला प्रभारी सह भाकपा माले के ताजपुर प्रखंड सचिव सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने किया। सम्मेलन को अतिथि के रूप में संबोधित करते हुए इंकलाबी नौजवान सभा (आरवाईए) के जिला अध्यक्ष आसिफ होदा, प्रखंड उपाध्यक्ष मोहम्मद इजाज, शाद तौहीदी, सदरे आलम आदि ने छात्र आंदोलन एवं संगठन की भूमिका पर अपने विचार रखे। इस अवसर पर मनोज कुमार सिंह ने सांस्कृतिक गीत प्रस्तुत कर उपस्थित छात्र-छात्राओं में उत्साह का संचार किया। सम्मेलन का पर्यवेक्षण आइसा के जिला सचिव सुनील कुमार सिंह ने किया। सम्मेलन में संगठन को मजबूत बनाने और छात्र-छात्राओं के सवालों को लेकर संघर्ष तेज करने पर जोर दिया गया। सम्मेलन का संचालन करते हुए आइसा प्रखंड प्रभारी जीतेंद्र कुमार सहनी ने नवनिर्वाचित कमिटी से छात्र हितों से जुड़े मुद्दों को लेकर सक्रिय भूमिका निभाने की अपेक्षा जताई गई।

कोई टिप्पणी नहीं: