पटना, 29 अक्टूबर (रजनीश के झा) । ज्ञानेश कुमार ने तेरह करोड़ से अधिक लोगों को मताधिकार से वंचित किया है। आगे भी वो करोड़ों लोगों का मताधिकार लूटने का षड़यंत्र कर रहे हैं। लोगों के सबसे बड़े लोकतांत्रिक अधिकार की इस लूट के खिलाफ हमारे नेता राहुल गांधी देश भर में लड़ाई लड़ रहे हैं। उक्त बातें कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम ने कही। पार्टी के प्रदेश मुख्यालय सदाकत आश्रम में आयोजित पत्रकार वार्ता में प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि रैली में शामिल होने के लिए बिहार से हजारों लोग दिल्ली पहुंच चुके हैं और हजारों लोग पहुंचने वाले हैं। इस मौके पर कांग्रेस पार्टी के पूर्व सांसद और कांग्रेस कार्यसमिति के पूर्व सदस्य डॉ रामचंद्र खुंटिया ने कहा कि दुनिया के कई देशों कुल आबादी तेरह करोड़ नहीं है और ज्ञानेश कुमार ने तेरह करोड़ उनहत्तर लाख लोगों के नाम डिलीट कर दिए। दो-दो चुनाव आयुक्तों ने 14 बार लिखित रूप से ज्ञानेश कुमार के वोट चोरी की शिकायत की और किसी ने उनकी सुनी तक नहीं। मोदी सरकार ने मनमाने तरीके से मुख्य चुनाव आयुक्त के चयन प्रक्रिया से मुख्य न्यायाधीश को बाहर कर दिया और उनकी जगह केंद्रीय मंत्री को रख लिया। मुख्य चुनाव आयुक्त को राष्ट्रपति और सीजेआई से भी अधिक कानूनी सुरक्षा दी गई। एसआईआर के नाम पर अफवाह फैलाई गई कि इससे घुसपैठियों की पहचान होगी और बाद में कहा गया कि एक भी घुसपैठिए की पहचान नहीं हुई। डॉ खुंटिया ने कहा कि देश का युवा बेरोजगारी, ख़राब होती शिक्षा व्यवस्था और पेपर लीक से परेशान है। काम की कमी और महंगाई से मजदूर, किसान, आम आदमी और छोटे कारोबारी त्रस्त हैं। राहुल जी आह्वान पर लाखों लोग रैली में शामिल होने दिल्ली पहुंच रहे हैं। डॉ खुंटिया ने कहा कि महात्मा बुद्ध और महात्मा गांधी के बाद भारत की सर्वाधिक पदयात्रा राहुल गांधी ने की है। देश को राहुल गांधी पर भरोसा है और महात्मा गांधी के बताए मार्ग पर चलते हुए राहुल गांधी के नेतृत्व ये देश तानाशाही सरकार को उखाड़ फेंकेगा। इस प्रेस सम्मेलन में अनुशासन समिति के अध्यक्ष कपिल देव प्रसाद यादव, मीडिया संयोजक असित नाथ तिवारी, प्रवक्ता पंकज यादव, अमित कुमार, इंटक प्रदेश अध्यक्ष चंद्रप्रकाश सिंह, वैद्यनाथ शर्मा आदि मौजूद थे।
गुरुवार, 29 अक्टूबर 2026
पटना : ज्ञानेश कुमार ने तेरह करोड़ से अधिक लोगों का मत लूटा
Tags
# बिहार
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
बिहार
Labels:
बिहार
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें