- वोटरलिस्ट पुनरीक्षण के विरोध में भाकपा माले का प्रतिरोध मार्च, ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका
- ज्ञानेश कुमार से इस्तीफा की मांग पर गांव-टोले-मुहल्ले में माले करेगी ज्ञानेश कुमार का पूतला दहन : सुरेंद्र प्रसाद सिंह
- ज्ञानेश कुमार को बर्खास्त करने की मांग को लेकर इंडिया गठबंधन द्वारा 8 अक्टूबर को समस्तीपुर जिला मुख्यालय में होगा मार्च/प्रदर्शन
उन्होंने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली की आलोचना करते हुए कहा कि इस प्रकार की कार्रवाई लोकतंत्र के लिए घातक है। वक्ताओं ने मतदाता सूची से नाम हटाने की प्रक्रिया की निष्पक्ष जांच कराने तथा चुनाव आयोग की जवाबदेही सुनिश्चित करने की मांग की। सभा के अंत में कार्यकर्ताओं ने कथित वोट चोर चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए उनका पुतला दहन कर विरोध जताया। साथ ही उनसे इस्तीफा देने अथवा उन्हें पद से हटाने की मांग की गई। मौके पर प्रभात रंजन गुप्ता, संजीव राय, ललन दास, जगदेव सिंह, दिनेश प्रसाद सिंह, मोतीलाल सिंह, संजीव कुमार, मकसुदन सिंह, पुरूषोत्तम कुमार, राजेश कुमार, रंजीत कुमार समेत बड़ी संख्या में भाकपा माले कार्यकर्ता उपस्थित थे। एक प्रस्ताव पारित कर 8 अक्टूबर को ज्ञानेश कुमार को बर्खास्त करने की मांग को लेकर इंडिया गठबंधन द्वारा समस्तीपुर जिला मुख्यालय में निकाले जाने वाले विरोध मार्च एवं प्रदर्शन में ताजपुर से बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं को शामिल होकर सफल बनाने की घोषणा की गई।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें