मधुबनी : प्रतिभा किसी एक जाति, वर्ग या क्षेत्र की नहीं होती, बल्कि वह समाज का धरोहर है। - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026

मधुबनी : प्रतिभा किसी एक जाति, वर्ग या क्षेत्र की नहीं होती, बल्कि वह समाज का धरोहर है।

Suri-samaj-samman
मधुबनी/दरभंगा (संवाददाता) । राष्ट्रीय वैश्य सूडी़ समाज, दरभंगा के द्वारा ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय, दरभंगा ( जुबली हाल) में रविवार को  आयोजित सर्व जातिय प्रतिभा सम्मान समारोह में मधुबनी राष्ट्रीय वैश्य सूडी़ समाज के प्रतिनिधियों को भी सम्मान समारोह में भाग लिया। राष्ट्रीय वैश्य सूडी़ समाज के अध्यक्ष बिष्णु कुमार राउत, मनोज कुमार मुन्ना, दीप्ति राउत, नागेन्द्र राउत, अमरेन्द्र मंडल, रूपेश राउत, राजेश खर्गा आदि लोगों ने दरभंगा के कार्यक्रम में भाग लेकर प्रतिभाओं को प्रोत्साहित किया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गई। इस अवसर पर भाजपा जिला मिडिया प्रभारी मनोज कुमार मुन्ना और भाजपा जिला मंत्री दीप्ति राउत ने कहा कि बच्चों ने अपनी मेहनत, लग्न और प्रतिभा से अपने परिवार, समाज और राष्ट्र का मान बढ़ाया है। प्रतिभा किसी जाति या समुदाय की सीमा में नहीं बंधती है बल्कि जब किसी बच्चे की सफलता का सम्मान पूरा समाज करता है तो उससे अनेक बच्चों को आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है। इस अवसर पर राष्ट्रीय वैश्य सूडी़ समाज दरभंगा के सभी सम्मानित सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया गया।

कोई टिप्पणी नहीं: