- मुक्तापुर ओवरब्रिज का निर्माण तेज करने और बंद चीनी मिल चालू कराने की मांग
- डीएम व डीआरएम को सौंपा जाएगा स्मारपत्र : सुरेंद्र प्रसाद सिंह
इन मांगों को लेकर जिलाधिकारी एवं डीआरएम को स्मारपत्र सौंपने, विभिन्न इलाकों में जन-जागरूकता बैठक करने तथा आगामी 25 अक्टूबर को भोला टॉकीज रेल गुमटी स्थित ओवरब्रिज निर्माण स्थल पर पदयात्रा निकालने का निर्णय लिया गया। बैठक में मांगों की पूर्ति के लिए अन्य आंदोलनात्मक कार्यक्रम आयोजित करने पर भी सहमति बनी। मौके पर भाकपा माले नेता सुरेंद्र प्रसाद सिंह, दीनबंधु प्रसाद, राजद के राकेश ठाकुर एवं राम विनोद पासवान, कांग्रेस के विश्वनाथ सिंह हजारी एवं सुशील कुमार तथा सामाजिक कार्यकर्ता शाहीद हुसैन, बैधनाथ चौधरी आदि ने अपने-अपने विचार रखे। बैठक को संबोधित करते हुए भाकपा माले नेता सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने कहा कि जिले की महत्वपूर्ण विकास योजनाओं को पूरा कराने के सवाल पर विधायक, सांसद, मंत्री, मेयर एवं उपमेयर, जिप अध्यक्ष की चुप्पी समझ से परे है। उन्होंने आरोप लगाया कि विकास कार्यों का श्रेय लेने की होड़ में जनप्रतिनिधि आगे रहते हैं, लेकिन जनता की बुनियादी समस्याओं के समाधान के लिए अपेक्षित पहल नहीं करते। उन्होंने कहा कि ऐसे जनप्रतिनिधियों को आगामी चुनाव में जिलावासी सबक सिखाएंगे।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें