दिल्ली : बंगला साहिब गुरुद्वारे में 'हंगामा' के मामले में केजरीवाल, अन्य आप नेताओं के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

सोमवार, 12 अक्टूबर 2026

दिल्ली : बंगला साहिब गुरुद्वारे में 'हंगामा' के मामले में केजरीवाल, अन्य आप नेताओं के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

bangla-saheb-gurudwara-fir-on-kejriwal
नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने बंगला साहिब गुरुद्वारे में कथित तौर पर हंगामा करने के मामले में दिल्ली गुरुद्वारा प्रबंधक समिति (डीएसजीएमसी) की शिकायत पर आम आदमी पार्टी (आप) के प्रमुख अरविंद केजरीवाल और अन्य पार्टी नेताओं के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। सूत्रों ने सोमवार को यह जानकारी दी। रविवार को दर्ज कराई गई शिकायत में डीएसजीएमसी ने आरोप लगाया कि आम आदमी पार्टी से जुड़े कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने गुरुद्वारा परिसर में प्रवेश किया और वहां विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया, जिससे अफरा-तफरी और अशांति पैदा हुई। इस तरह 'गुरु घर' की पवित्रता का राजनीतिक गतिविधियों के लिए दुरुपयोग करने का प्रयास किया गया। शिकायत में यह भी कहा गया है कि 'आप' नेताओं और विधायकों ने सोशल मीडिया पर वीडियो प्रसारित किए, जिनमें घटना को तोड़-मरोड़ कर पेश किया गया और गुरुद्वारा प्रबंधन समिति पर आरोप लगाया गया। पुलिस सूत्रों ने बताया कि इस मामले में जांच शुरू कर दी गई है और घटनाओं के क्रम का पता लगाने के लिए शिकायतकर्ता द्वारा उपलब्ध कराए गए फुटेज की जांच की जा रही है। मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन में शामिल होने के लिए जंतर-मंतर जाने का प्रयास कर रहे प्रदर्शनकारी शनिवार को बड़ी संख्या में गुरुद्वारा परिसर में एकत्र हुए थे। हालांकि, पुलिस द्वारा हिरासत में लिए जाने के कारण उनके प्रयास विफल कर दिए गए थे।

कोई टिप्पणी नहीं: