दरभंगा : अभियंत्रण महाविद्यालय में आई.एस.टी.ई. स्टूडेंट चैप्टर का उद्घाटन - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

बुधवार, 7 अक्टूबर 2026

दरभंगा : अभियंत्रण महाविद्यालय में आई.एस.टी.ई. स्टूडेंट चैप्टर का उद्घाटन

Darbhanga-engineering-college
दरभंगा, 07 अक्आटूबर (रजनीश के झा) आज 7 अक्टूबर 2026 को दरभंगा अभियंत्रण महाविद्यालय, दरभंगा में इंडियन सोसाइटी फॉर टेक्निकल एजुकेशन (आई.एस.टी.ई.) स्टूडेंट चैप्टर का विधिवत उद्घाटन किया गया। दरभंगा अभियंत्रण महाविद्यालय, दरभंगा के प्राचार्य डॉ. चंदन कुमार ने आई.एस.टी.ई. स्टूडेंट चैप्टर के शुभारंभ पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार के तकनीकी मंच विद्यार्थियों में नवाचार, नेतृत्व क्षमता, तकनीकी ज्ञान तथा व्यावसायिक कौशल के विकास में सहायक होते हैं। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एम.आई.टी. मुजफ्फरपुर के प्राचार्य प्रो. (डॉ.) मिथिलेश कुमार झा रहे। उन्होंने आई.एस.टी.ई. स्टूडेंट चैप्टर के माध्यम से विद्यार्थियों को विभिन्न शैक्षणिक एवं तकनीकी गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने एन.बी.ए. एक्रेडिटेशन के महत्व एवं इसके लाभों पर भी प्रकाश डालते हुए बताया कि एन.बी.ए. मान्यता से संस्थान में आउटकम बेस्ड एजुकेशन, शैक्षणिक गुणवत्ता, शिक्षण-अधिगम प्रक्रिया, उद्योग से जुड़ाव तथा विद्यार्थियों के समग्र विकास को मजबूती मिलती है। कार्यक्रम के सफल आयोजन में दरभंगा अभियंत्रण महाविद्यालय, दरभंगा के आई.एस.टी.ई. स्टूडेंट चैप्टर के फैकल्टी एडवाइजर श्री विशाल कुमार, सहायक प्राध्यापक, मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग की महत्वपूर्ण भूमिका रही। उन्होंने आई.एस.टी.ई. स्टूडेंट चैप्टर के उद्देश्यों तथा भविष्य में आयोजित की जाने वाली शैक्षणिक, तकनीकी एवं छात्र-केंद्रित गतिविधियों के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम में महाविद्यालय के शिक्षकगण एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। आई.एस.टी.ई. स्टूडेंट चैप्टर के उद्घाटन के साथ ही दरभंगा अभियंत्रण महाविद्यालय, दरभंगा में तकनीकी एवं शैक्षणिक गतिविधियों को और अधिक सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की गई।

कोई टिप्पणी नहीं: