- पचास से अधिक विद्यार्थियों ने पोस्टरों के जरिये किये विभिन्न केस विश्लेषण

गाजियाबाद (रजनीश के झा)। वसुंधरा सेक्टर चार स्थित मेवाड़ लॉ इंस्टीट्यूट में आयोजित केस विश्लेषण प्रतियोगिता में 50 से अधिक विद्यार्थियों ने आपराधिक, दीवानी, वैवाहिक, निर्वाचन कानून तथा भारतीय संविधान से जुड़े मामलों का विश्लेषण पोस्टरों के जरिये प्रस्तुत किया। मेवाड़ लाॅ इंस्टीट्यूट के प्रिंसिपल डाॅ. अटल कुमार ने बताया कि विद्यार्थियों में विश्लेषणात्मक, समस्या-समाधान, निर्णय लेने और प्रस्तुतीकरण कौशल को विकसित करने के उद्देश्य से इस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती एवं भारत माता के चित्र पर पुष्प अर्पित कर हुआ। इस अवसर पर अतिथियों, शिक्षकों और प्रतिभागियों का स्वागत किया गया। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने प्रतियोगिता में 50 से अधिक विद्यार्थियों की टीम ने सक्रिय भागीदारी की। निर्णायक मंडल में दिल्ली विश्वविद्यालय के विधि विभाग के प्रोफेसर डॉ. उपेंद्र नाथ एवं डॉ. मीना कुमारी शामिल रहे। उन्होंने विद्यार्थियों को तार्किक सोच, रचनात्मकता और आत्मविश्वास के साथ मामलों का विश्लेषण करने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर मेवाड़ ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस की निदेशक डॉ. अलका अग्रवाल ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्द्धन करते हुए ऐसी शैक्षणिक गतिविधियों को सैद्धांतिक ज्ञान और व्यावहारिक समझ के बीच सेतु बताया। प्रतियोगिता में बीएलएलबी पंचम सेमेस्टर की छात्रा इरा आर्या ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। द्वितीय स्थान जस गुरुवाणी एवं यश त्यागी तथा तृतीय स्थान बीएएलएलबी सप्तम सेमेस्टर के छात्र अनंत गोयल एवं देवांशी शर्मा ने प्राप्त किया। कार्यक्रम के अंत में मेवाड़ लॉ इंस्टीट्यूट के प्रिंसिपल डॉ. अटल कुमार ने सभी का आभार व्यक्त किया।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें