दिल्ली : हर प्राथमिकी मेरे सीने पर एक ‘मेडल’ है : राहुल गांधी - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

बुधवार, 7 अक्टूबर 2026

दिल्ली : हर प्राथमिकी मेरे सीने पर एक ‘मेडल’ है : राहुल गांधी

Every-fir-my-medal-rahul-gandhi
नई दिल्ली । कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को कहा कि उनके खिलाफ दर्ज हर प्राथमिकी उनके लिए एक ‘‘मेडल’’ है और संविधान की रक्षा के लिए उनकी लड़ाई जारी रहेगी। उन्होंने यह भी कहा कि फिलहाल उनके खिलाफ 45 प्राथमिकी दर्ज हैं और उनका लक्ष्य इस संख्या के 100 तक पहुंचने का है।  गांधी ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘हर एफआईआर मेरे सीने पर एक मेडल है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘अभी 45 हैं, मेरा लक्ष्य 100 है - तब भी संविधान की रक्षा के लिए लड़ते रहेंगे।’’

कोई टिप्पणी नहीं: