मुंबई : ‘इश्क में बेखौफ, एक्शन में बेपरवाह! अहान पांडे और शरवरी की नई जोड़ी मचाएगी धूम - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

सोमवार, 26 अक्टूबर 2026

मुंबई : ‘इश्क में बेखौफ, एक्शन में बेपरवाह! अहान पांडे और शरवरी की नई जोड़ी मचाएगी धूम

Film-beparwah
मुंबई (अनिल बेदाग): बॉलीवुड में रोमांस और एक्शन का नया तूफान लाने के लिए तैयार है यशराज फिल्म्स की आगामी फिल्म ‘बेपरवाह’। अहान पांडे और शरवरी अभिनीत इस रोमांटिक एक्शन-ड्रामा के टाइटल का ऐलान होते ही फिल्म को लेकर उत्सुकता बढ़ गई है। फिल्म का निर्देशन अली अब्बास ज़फर कर रहे हैं, जबकि आदित्य चोपड़ा इसके निर्माता हैं। टीज़र पोस्टर के साथ सामने आया फिल्म का नाम अपने आप में जुनून, बेखौफ अंदाज और प्यार की एक दिलचस्प कहानी का संकेत देता है। ‘सैयारा’ से दर्शकों के बीच पहचान बनाने वाले अहान पांडे और शरवरी पहली बार बड़े पर्दे पर एक साथ नजर आएंगे। ऐसे में इस नई जोड़ी की केमिस्ट्री देखना दिलचस्प होगा। अली अब्बास ज़फर की यशराज फिल्म्स में वापसी भी इस प्रोजेक्ट को खास बनाती है। वह इससे पहले ‘सुल्तान’ और ‘टाइगर ज़िंदा है’ जैसी सफल फिल्मों का निर्देशन कर चुके हैं। अब ‘बेपरवाह’ के जरिए वह रोमांस और दमदार एक्शन का नया मिश्रण पेश करने जा रहे हैं। फिल्म 26 मार्च 2027 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी।

कोई टिप्पणी नहीं: