मुंबई : उर्फी जावेद से टेरेन्स लुईस तक सितारों का जमावड़ा, वाइब एंटरटेनमेंट ने दिखाई नई उड़ान - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

सोमवार, 26 अक्टूबर 2026

मुंबई : उर्फी जावेद से टेरेन्स लुईस तक सितारों का जमावड़ा, वाइब एंटरटेनमेंट ने दिखाई नई उड़ान

Music-vedio-launch
मुंबई (अनिल बेदाग): मनोरंजन की दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाने के इरादे से वाइब एंटरटेनमेंट ने मुंबई के खार स्थित मिलर हाउस में शानदार अंदाज में दस्तक दी। सितारों से सजी इस शाम में कंपनी ने तीन म्यूजिक वीडियो लॉन्च करने के साथ अपनी चार आगामी फिल्मों की आधिकारिक घोषणा कर मनोरंजन जगत में नई हलचल पैदा कर दी।इस समारोह का खास आकर्षण म्यूजिक वीडियो ‘आ मेरी बाहों में आ’ रहा, जिसमें उर्फी जावेद और आक्षिथ सुखीजा की जोड़ी नजर आ रही है। इस मौके पर टेरेन्स लुईस, ईशान मसीह, हेमा शर्मा और ज्योति दीक्षित सहित कई जानी-मानी हस्तियों ने अपनी मौजूदगी से महफिल में चार चांद लगाए। नीरज झा निर्मित इस म्यूजिक वीडियो को संजीव चतुर्वेदी ने संगीत से सजाया है, जबकि इसका निर्देशन सिल्वेस्टर ने किया है। वाइब एंटरटेनमेंट की यह शुरुआत केवल म्यूजिक वीडियो तक सीमित नहीं है, बल्कि कंपनी ने फिल्मों की दुनिया में भी अपनी योजनाओं का संकेत दिया है। तीन म्यूजिक वीडियो और चार आगामी फिल्मों के साथ बैनर का लक्ष्य दर्शकों को विविध, आकर्षक और मनोरंजक कंटेंट देना है। अब देखना दिलचस्प होगा कि वाइब एंटरटेनमेंट अपने नए प्रोजेक्ट्स से दर्शकों के बीच कितना प्रभाव छोड़ता है।

कोई टिप्पणी नहीं: