- फैंस के बीच पहुंची ‘पहला प्यार दूसरी बार’ की टीम, जयपुर में हुई फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग
फिल्म ‘पहला प्यार दूसरी बार’ की टीम जयपुर पहुँची, जहाँ उन्होंने थिएटर में दर्शकों के बीच बैठकर फिल्म के प्रति उनके रिएक्शन देखे। इस दौरान अलीशा चोपड़ा, स्पर्श वालिया, साक्षी वैद्य, कुणाल वैद्य, सरगुन कौर लूथरा और तुषार छिब्बर ने दर्शकों के बीच फिल्म को लेकर उत्साह देखा और उनकी प्रतिक्रियाओं का अनुभव किया। देशभर में 23 अक्टूबर 2026 को थिएटर्स में रिलीज़ हो चुकी यह फिल्म, खुद में मॉडर्न लव, फ्रेंडशिप और रिलेशनशिप में होने वाली मज़ेदार उथल-पुथल को समेटे हुए है। हाल ही में रिलीज़ हुए फिल्म के मजेदार ट्रेलर को दर्शकों ने खूब सराहा है। ऐसे में दर्शक ट्रेलर में नजर आने वाली एनर्जी, तीखी बातचीत, ऊर्जा, और कुछ ऐसे पलो की भी तारीफ कर रहे हैं जिन्हें देखते ही उन्हें कनेक्टेड महसूस हो रहा है। लव रंजन और अंकुर गर्ग द्वारा को-प्रोड्यूस, 'पहला प्यार दूसरी बार' यूथ, प्यार और साथ रहने के बारे में एक नए और दिल को छू लेने वाली कहानी दिखा रही है। यह फिल्म सिनेमाघरों 23 अक्टूबर, 2026 को देशभर में रिलीज़ हो चुकी है।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें