- वरुण शर्मा हुए ‘पहला प्यार दूसरी बार’ के मुरीद, बोले— फिल्म में है नॉस्टैल्जिया, ड्रामा और भरपूर मनोरंजन!

मुंबई (रजनीश के झा) । वरुण शर्मा ने दर्शकों से लव फिल्म्स की ‘पहला प्यार दूसरी बार’ को दोस्तों के साथ सिनेमाघरों में देखने की अपील की। उन्होंने फिल्म को मनोरंजन, पुरानी यादों, भावनाओं और ड्रामे से भरपूर एक शानदार अनुभव बताया। लव फिल्म्स की नई रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म ‘पहला प्यार दूसरी बार’ 23 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज़ हुई, जिसने बड़े पर्दे पर युवाओं के बीच एक बार फिर नई ताज़गी और उत्साह भर दिया है। अनुज सैनी के निर्देशन में बनी इस फिल्म का निर्माण लव रंजन और अंकुर गर्ग ने किया है। फिल्म में शानदार कलाकारों की टोली नजर आ रही है, जिसे रिलीज़ के पहले दिन से ही दर्शकों का प्यार मिल रहा है। युवा प्रेम, सालों पुरानी दोस्ती की गर्माहट और जिंदगी से जुड़े उतार-चढ़ाव को खूबसूरती से पिरोती यह फिल्म दर्शकों के बीच सकारात्मक चर्चा बटोर रही है। फिल्म को मिल रही अच्छी प्रतिक्रिया के चलते हर उम्र के लोग इसे देखने के लिए सिनेमाघरों का रुख कर रहे हैं। इसी बीच, फिल्म को लेकर उत्साह और बढ़ाते हुए अभिनेता वरुण शर्मा ने हाल ही में फिल्म देखने के बाद सोशल मीडिया पर अपना रिव्यू साझा किया। उन्होंने फिल्म की पूरी टीम की तारीफ की और दर्शकों से इसे बड़े पर्दे पर देखने की अपील की।
वरुण शर्मा ने लिखा:
“पहला प्यार दूसरी बार है बड़ी मज़ेदार\! अभी फिल्म देखी और बहुत मज़ा आया यार। नॉस्टैल्जिया भी है, फन भी है, ड्रामा भी है, मतलब सब कुछ है। हंसते-हंसते भावनाओं के कई पड़ावों से गुज़रा। 👏❤️ प्लीज़, अपने दोस्तों के साथ सिनेमाघरों में जाकर देखो और स्कूल-कॉलेज के उन दिनों को फिर से जियो। ✨😍”
कॉमेडी से भरपूर अपने यादगार किरदारों और दर्शकों का मनोरंजन करने वाली फिल्मों के लिए पहचाने जाने वाले वरुण शर्मा की यह तारीफ ‘पहला प्यार दूसरी बार’ की असली खूबी को बयां करती है। कॉमेडी, पुरानी यादों और दिल को छू लेने वाली भावनाओं का बेहतरीन मेल पेश करती यह फिल्म दर्शकों के लिए एक संपूर्ण मनोरंजक अनुभव साबित हो रही है।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें