दरभंगा : एल एंड टी में DCE के दो छात्रों का चयन, 6.57 लाख रुपये का वार्षिक पैकेज - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

मंगलवार, 27 अक्टूबर 2026

दरभंगा : एल एंड टी में DCE के दो छात्रों का चयन, 6.57 लाख रुपये का वार्षिक पैकेज

Dce-darbhanga-placement
दरभंगा (संवाददाता)। दरभंगा अभियंत्रण महाविद्यालय (डीसीई), दरभंगा के दो छात्रों ने प्रतिष्ठित बहुराष्ट्रीय कंपनी लार्सन एंड टुब्रो (L&T) में चयनित होकर संस्थान और मिथिलांचल का नाम रोशन किया है। महाविद्यालय के अग्नि प्रौद्योगिकी एवं सुरक्षा (Fire Technology and Safety) विभाग के सत्र 2023–27 के छात्र बालराज रत्ना एवं हेमंत कुमार का चयन कंपनी में 6.57 लाख रुपये के वार्षिक पैकेज पर हुआ है। विद्यार्थियों की इस शानदार उपलब्धि से महाविद्यालय में हर्ष का माहौल है। देश की अग्रणी इंजीनियरिंग एवं निर्माण क्षेत्र की कंपनी में छात्रों का चयन संस्थान की गुणवत्तापूर्ण तकनीकी शिक्षा, बेहतर प्रशिक्षण व्यवस्था एवं विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत को दर्शाता है। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. (डॉ.) चंदन कुमार ने दोनों चयनित छात्रों को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि पूरे संस्थान के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने कहा कि राज्य के सरकारी अभियंत्रण महाविद्यालयों के विद्यार्थी अपनी प्रतिभा और तकनीकी दक्षता के बल पर देश की प्रतिष्ठित कंपनियों में अपनी पहचान बना रहे हैं। संस्थान का लक्ष्य प्रत्येक विद्यार्थी को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ बेहतर रोजगार के अवसर प्रदान करना है। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्रशिक्षण एवं नियोजन पदाधिकारी (TPO) विवेकानंद झा ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि छात्रों का एल एंड टी जैसी प्रतिष्ठित कंपनी में चयन संस्थान के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है।

कोई टिप्पणी नहीं: