मुंबई : रामायण का लॉस एंजिलिस के एकेडमी थिएटर में वर्ल्ड प्रीमियर, दर्शकों ने बताया भव्य सिनेमाई अनुभव - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

बुधवार, 28 अक्टूबर 2026

मुंबई : रामायण का लॉस एंजिलिस के एकेडमी थिएटर में वर्ल्ड प्रीमियर, दर्शकों ने बताया भव्य सिनेमाई अनुभव

Film-ramayana-los-angels-primier
मुंबई (संवाददाता) : लॉस एंजिलिस में प्रीमियर के बाद रामायण: राइज़ ऑफ अ लेजेंड को दर्शकों की शानदार प्रतिक्रिया मिली। दर्शकों ने सोशल मीडिया पर फिल्म की भव्यता, कलाकारों के अभिनय और शानदार विजुअल्स की जमकर तारीफ की। दर्शक फिल्म के शानदार वीएफएक्स, प्रभावशाली बैकग्राउंड म्यूजिक और पवित्र महाकाव्य को सम्मान के साथ पर्दे पर पेश करने के तरीके से खास तौर पर प्रभावित हुए। साई पल्लवी की खूबसूरती, भाव-भंगिमाओं और स्क्रीन प्रेजेंस की भी खूब तारीफ हो रही है। वहीं, रणबीर कपूर और यश के अभिनय को भी दर्शकों ने सराहा है। दर्शक फिल्म को एक ‘भव्य सिनेमाई अनुभव’ बता रहे हैं। उनका मानना है कि यह इस साल के सबसे शानदार सिनेमाई अनुभवों में से एक है और वैश्विक स्तर पर भारतीय सिनेमा को एक नई ऊंचाई तक ले जा सकती है।


दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित महाकाव्यों में से एक को बड़े पर्दे पर पेश कर रही रामायण में रणबीर कपूर भगवान राम, साई पल्लवी माता सीता, रॉकिंग स्टार यश रावण, सनी देओल हनुमान और रवि दुबे लक्ष्मण की भूमिका में नजर आएंगे। नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी इस फिल्म का निर्माण नमित मल्होत्रा के प्राइम फोकस स्टूडियोज ने आठ बार ऑस्कर जीत चुकी कंपनी डीएनईजी और यश की मॉन्स्टर माइंड क्रिएशन्स के साथ मिलकर किया है। रामायण को दो भागों में पेश किया जाएगा। फिल्म का पहला भाग 5 नवंबर 2026 को दुनियाभर में रिलीज होगा, जबकि दूसरा भाग दिवाली 2027 में रिलीज किया जाएगा। फिल्म भारत में हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं में रिलीज होगी। यह फिल्म आईमैक्स फॉर्मेट में भी रिलीज होगी। भारत को छोड़कर दुनियाभर में फिल्म का वितरण सोनी पिक्चर्स करेगी, जबकि हिंदी भाषी बाजार में धर्मा प्रोडक्शंस फिल्म को वितरित करेगा

कोई टिप्पणी नहीं: