- वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स ने जारी किया ‘बानी उपवास कइनी तीज के वरतिया’
वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के एमडी रत्नाकर कुमार ने कहा कि ‘बानी उपवास कइनी तीज के वरतिया’ में भक्ति और श्रद्धा भाव का सुंदर संगम देखने को मिलता है। उनके मुताबिक गीत में भारतीय समाज के साथ-साथ पूर्वांचल और बिहार की सांस्कृतिक परंपराओं को भी खूबसूरती से प्रस्तुत किया गया है। उन्होंने कहा कि गीत को भोजपुरी संगीत प्रेमियों और व्रत करने वाली महिलाओं का अच्छा प्यार मिल रहा है। वहीं राकेश मिश्रा ने गीत को अपने दिल के करीब बताते हुए कहा - "फिल्म में पारंपरिक भारतीय परिधान में ऋतु सिंह के साथ काम करना उनके लिए यादगार अनुभव रहा।" उन्होंने गीत को पसंद करने के लिए दर्शकों और श्रोताओं का आभार जताया। फिल्म ‘भाई भाई के प्यार’ का निर्माण लीजेंड फिल्म्स के बैनर तले किया गया है। इसके निर्माता विक्रम मेहरोत्रा, निर्देशक रंगलाल आर. निषाद और लेखिका विंध्या शुक्ला हैं। फिल्म में राकेश मिश्रा और ऋतु सिंह के अलावा समर्थ चतुर्वेदी, मनोज मिश्रा (शांडिल्य), बीरेंद्र सिंह, राकेश तिवारी, विंध्या शुक्ला, लक्ष्मी सिंह, पानमती शर्मा और ग्लोरी महंता प्रमुख भूमिकाओं में हैं। फिल्म के गीत प्यारेलाल यादव कवि, रामनिवास राज बिंद और शेखर मधुर ने लिखे हैं, जबकि संगीत स्वर्गीय धनंजय मिश्रा ने दिया है। कानू मुखर्जी कोरियोग्राफर हैं। फिल्म के म्यूजिक राइट्स वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के पास हैं। तीज के मौके पर रिलीज यह गीत भोजपुरी दर्शकों के बीच पर्व की भक्ति और लोक रंग को और गहरा करता नजर आ रहा है।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें