सीहोर : कुबेरेश्वरधाम पर प्रदोष व्रत का आयोजन, श्रद्धालुओं ने की कंकर-शंकर की पूजा अर्चना - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शुक्रवार, 23 अक्टूबर 2026

सीहोर : कुबेरेश्वरधाम पर प्रदोष व्रत का आयोजन, श्रद्धालुओं ने की कंकर-शंकर की पूजा अर्चना

  • भगवान और भक्त का रिश्ता किसी औपचारिक नियम से नहीं, बल्कि सच्चे भाव और प्रेम से जुड़ा होता : अंतर्राष्ट्रीय कथा वाचक पंडित प्रदीप मिश्रा

Kubereshwar-dham-sehore
सीहोर। भगवान और भक्त का रिश्ता किसी औपचारिक नियम से नहीं, बल्कि सच्चे भाव और प्रेम से जुड़ा होता, जब भी भक्त पर कोई कठिनाई आती है, भगवान किसी न किसी रूप में उसकी रक्षा करते हैं। उक्त विचार जिला मुख्यालय के समीपस्थ कुबेरेश्वरधाम पर अंतर्राष्ट्रीय कथा वाचक पंडित प्रदीप मिश्रा ने कहे। कुबेरेश्वरधाम पर आने वाले श्रद्धालुओं के लिए प्रतिदिन नियमित रूप से मां अन्नपूर्ण सीता रसोई से समिति की ओर से पंडित विनय मिश्रा और पंडित समीर शुक्ला सहित अन्य के द्वारा प्रसादी का वितरण किया जाता है। शुक्रवार को यहां पर आने वाले श्रद्धालुओं के लिए 2 क्विंटल मावे की बर्फी के प्रसादी भोजन के साथ वितरण की गई।


विठलेश सेवा समिति के मीडिया प्रभारी मनोज दीक्षित मामा ने बताया कि कुबेरेश्वरधाम पर रविवार को शरद पूर्णिमा महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। इस मौके पर यहां पर आने वाले श्रद्धालुओं को भोजन के साथ खीर की प्रसादी का वितरण किया जाएगा।  पवित्र कंकर-शंकर की भूमि कुबेरेश्वरधाम स्थित श्री मुरली मनोहर मंदिर में शरद पूर्णिमा के पावन अवसर पर भव्य एवं दिव्य महोत्सव आयोजित किया जा रहा है। श्रद्धालुओं को भगवान श्री मुरली मनोहर के मनमोहक श्रृंगार और चंद्र दर्शन का पुण्य लाभ प्राप्त होगा। धार्मिक आयोजनों के माध्यम से वातावरण भक्तिमय बनाया जाएगा। उन्होंने क्षेत्रवासियों और श्रद्धालुओं से महोत्सव में शामिल होकर भगवान श्री मुरली मनोहर के दर्शन करने तथा राधा नाम संकीर्तन में सहभागिता करने की अपील की। शरद पूर्णिमा महोत्सव के दौरान भगवान श्री मुरली मनोहर के दिव्य दर्शन, राधा नाम संकीर्तन और डांडिया महोत्सव के माध्यम से श्रद्धालुओं को भक्ति और आध्यात्मिक आनंद की अनुभूति होगी। विठलेश सेवा समिति द्वारा आयोजन की तैयारियां की जा रही हैं। समिति ने श्रद्धालुओं से महोत्सव में पहुंचकर धार्मिक कार्यक्रमों का लाभ लेने का आह्वान किया है।

कोई टिप्पणी नहीं: