इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जानकी फिल्म्स प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक सुनील कुमार झा ने बताया कि जानकी फिल्म्स मैथिली में स्वस्थ मनोरंजन पेश करने के लिए प्रतिबद्ध है और इसी कड़ी में इस वीडिया अलबम को रिलीज किया गया है। उन्होंने कहा कि आशा और विश्वास है कि इस भक्ति मय वीडियो अलबम को दर्शक हाथोंहाथ लेंगे। इस कार्यक्रम में कई गणमान्य लोगों ने भाग लिया और जानकी फिल्म्स प्राइवेट लिमिटेड के इस प्रयास की जमकर सराहना की। मालूम हो कि जानकी फिल्म्स प्राइवेट की लिमिटेड की ओर से अब कई मैथिली फिल्मों, वेब सीरिज और वीडियो अलबम का निर्माण किया गया है। चर्चित मैथिली फिल्म 'बबितिया' और 'विद्यापति' का निर्माण इसी बैनर की ओर से किया गया है।
मधुबनी, 12 अक्टूबर (रजनीश के झा) : जानकी फिल्म्स प्राइवेट लिमिटेड मधुबनी से वीडियो अलबम रिलीज किया गया। वीडियो अलबम " मैया मैसेज दिय " रिलीज होने के कुछ देर बाद से ही दर्शकों की पसंद बन चुका है। राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त श्री अजित आजाद लिखित मैथिली भगवती गीत गीतों पर आधारित इस वीडियो अलबम में स्वर दिया है भीमनाथ झा ने जबकि इसे संगीतबद्ध आलोक झा ने किया है। डिजिटल एआइ से सजाया है अरशद आलम ने

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें