मधुबनी, 12 अक्टूबर (रजनीश के झा) । आज सोमवार को भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा के जिला अध्यक्ष प्रतिमा रजंन की अध्यक्षता और जिला उपाध्यक्ष राधा देवी के संचालन में मधुबनी जिला समाहरणालय के सामने डा भीम राव अम्बेडकर जी की प्रतिमा के समक्ष काग्रेंस सासंद डा आंगोमचा बिमोल अकोइजाम के प्रति विरोध प्रदर्शन और जनाक्रोश प्रकट किया गया। महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष प्रतिमा रजंन ने कहा कि प्रदेश के निर्देशानुसार जे एन यू में 11 छात्राओं के कथित यौन के मामले को लेकर काग्रेंस सासंद से जुड़े प्रकरण के विरोध में नारी शक्ति हुंकार आंदोलन के तहत आंदोलन किया गया। उपस्थित सभी नेताओं ने कहा कि इस विरोध प्रदर्शन के माध्यम से महिलाओं के सम्मान , सुरक्षा और न्याय के प्रति जबाबदेही करने की मांग की गई। विपक्षी नेता राहुल गाँधी देश भर में पितृसत्तात्मक व्यवस्था के विरुद्ध आवाज उठाने और उसे समाप्त करने की बात करते हैं वहीं दूसरी ओर इस मामले में काग्रेंस की कथनी और करनी के बीच की अतंर को लेकर गंभीर सवाल खड़े किए। विरोध प्रदर्शन करने वालों में डा किरण कुमारी झा, मनीता चौधरी, रीना सर्राफ, मीना देवी, चन्दशेवरी देवी, सीमा शाही, सुनीता देवी, बबीता देवी के अलावा भाजपा नेता देवेन्द्र कुमार यादव, प्रमोद सिंह, सुबोध चौधरी, मनोज कुमार मुन्ना, पवन साह, चन्द्र वीर यादव, चंदन पासवान, वीरेंद्र मेहता ,कन्हैया साह, सतीश कुमार, मनीष करण, विजय पासवान, मनीष रंजन, गगन भगत, ध्रुव नारायण त्रिपाठी, महेश कुमार सहित अन्य शामिल थे।
सोमवार, 12 अक्टूबर 2026
मधुबनी : "नारी शक्ति हुंकार आंदोलन" महिलाओं के सम्मान में नारी शक्ति मैदान में।
Tags
# बिहार
# मधुबनी
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
मधुबनी
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें