मधुबनी : मन की बात 139 वां एपिसोड लाइव प्रसारण सुना गया - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

रविवार, 25 अक्टूबर 2026

मधुबनी : मन की बात 139 वां एपिसोड लाइव प्रसारण सुना गया

  • " विकसित भारत, विकसित बिहार, आत्मनिर्भर भारत, स्वदेशी और जनभागीदारी के संकल्प को सशक्त बनाएं "

Man-ki-baat-hearing-madhubani
मधुबनी, 25 अक्टूबर, (रजनीश के झा) । आज रविवार को मधुबनी शहर के सुभाष चौक स्थित बूथ संख्या -44 भाजपा जिला कोषाध्यक्ष श्रवण पूर्वे के माॅल के ऊपरी हाॅल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय मासिक कार्यक्रम मन की बात 139 वां एपिसोड लाइव प्रसारण टेलीविजन के माध्यम से सामूहिक रूप से श्रवण किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि सासंद डा अशोक कुमार यादव, विधान परिषद सदस्य घनश्याम ठाकुर, मेयर अरूण राय, जिला अध्यक्ष प्रभाशूं झा,देवेंद्र कुमार यादव, सुबोध चौधरी, जिला मिडिया प्रभारी मनोज कुमार मुन्ना, राधा देवी, सतीश ठाकुर, प्रंशात ठाकुर, आदित्य झा, कन्हैया साह, विष्णु राउत, नागेन्द्र राउत,वरूण कुमार लाल दास, विरेन्द्र मेहता, रोहित प्रसाद, रवि सिंह, नगर अध्यक्ष पिन्टू रौनियार, रीना सर्राफ, मीना देवी, चन्द्रशेवरी देवी, धुव्र नारायण त्रिपाठी, अशोक राम, आयुष सिंह, अभिनव इशान, रवि महतो, राम पुकार ठाकुर, मनीष करण, अमरजीत सिघंनिया, सुनील कुंवर, जगरनाथ राय, रवि रंजन, वार्ड पार्षद बद्री राय, अरूण प्रसाद, चंदन चौधरी, विजेता झा, मनीष रजंन, महेश कुमार सहित अन्य कार्यकर्ता मन की बात कार्यक्रम में  शामिल थे।  इस अवसर पर सासंद डा अशोक कुमार यादव ने कहा कि मन की बात एक संवाद कार्यक्रम नहीं बल्कि देश के कोने कोने में हो रहें सकारात्मक प्रयासों, जनभागीदारी और राष्ट्र निर्माण के संकल्प जानने का माध्यम है। बिहार के मखाना की वैश्विक पहचान से लेकर स्थानीय उत्पादों को प्रोत्साहन देने तक यह कार्यक्रम भारत का सार्मथ्य और लौगों के परिश्रम की प्रेरक झलक प्रस्तुत करता है। विशिष्ट अतिथि घनश्याम ठाकुर ने कहा कि यह गर्व का विषय है कि करोड़ों देशवासियों की आकांक्षाओं और अनुभवों को जोड़ने वाला यह संवाद जन जन तक पहुँच रहा है।

कोई टिप्पणी नहीं: