राघोपुर : 13 बच्चों की दुखद मृत्यु से पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे प्रशांत किशोर - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

रविवार, 25 अक्टूबर 2026

राघोपुर : 13 बच्चों की दुखद मृत्यु से पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे प्रशांत किशोर

Prashant-kishore-reach-raghopur
राघोपुर, 25 अक्टूबर (रजनीश के झा) । प्रशांत किशोर राघोपुर नाव हादसे में 13 बच्चों की दुखद मृत्यु से पीड़ित परिवार से दशकर्म के दिन दोबारा मिलने पहुंचे। प्रशांत किशोर ने कहा -  पिछली बार भी कहा था कि घटना की उच्चस्तरीय जांच होनी चाहिए। यह प्रथम दृष्टया सिर्फ दुर्घटना नहीं, बल्कि लापरवाही का मामला है। लापरवाही से हुई दुर्घटना और दुर्घटना में फर्क है। यहां लापरवाही और भ्रष्टाचार की भूमिका दिखती है। आज दशकर्म  है, कल से पूरी जांच में लगेंगे। जवाबदेही तय होनी चाहिए और सरकार-प्रशासन को कार्रवाई करनी चाहिए। 

कोई टिप्पणी नहीं: