नई दिल्ली। 'नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया' (एनएसयूआई) ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर रविवार को जंतर-मंतर की ओर 'उंगली तो उठेगी-हल्लाबोल मार्च' निकाला। इस मार्च का नेतृत्व एनएसयूआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद जाखड़ ने किया। वह एक तख्ती पकड़े नजर आए, जिस पर लिखा था, "ज्ञानेश, तेरा खेल खत्म भाई।" यह विरोध प्रदर्शन छात्र समूहों और अन्य संगठनों द्वारा कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर किए जा रहे प्रदर्शनों की कड़ी में हुआ। एनएसयूआई ने कहा कि मार्च का उद्देश्य निर्वाचन आयोग के कामकाज पर सवाल उठाना और उसके प्रमुख की जवाबदेही तय करने की मांग करना था। संगठन के अनुसार, मार्च नयी दिल्ली स्थित एनएसयूआई के राष्ट्रीय मुख्यालय से शुरू हुआ और जंतर-मंतर की ओर बढ़ा।
रविवार, 18 अक्टूबर 2026
दिल्ली : NSUI ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त के इस्तीफे की मांग को लेकर 'हल्ला बोल मार्च' निकाला
Tags
# देश
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
देश
Labels:
देश
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें