भारत ने पिछले साल पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के बाद घोषित कई दंडात्मक कूटनीतिक और आर्थिक कदम के तहत सिंधु जल संधि को स्थगित कर दिया था। इस हमले में 26 नागरिक मारे गए थे। नयी दिल्ली का कहना है कि जम्मू कश्मीर और लद्दाख केंद्र शासित प्रदेश भारत के अभिन्न और अविभाज्य अंग थे, हैं और हमेशा रहेंगे। विदेश कार्यालय ने कहा कि डार ने संवाद करने और तनाव घटाने के लिए पाकिस्तान के कूटनीतिक प्रयासों पर भी रेखांकित किया, जिसमें अमेरिका और ईरान के बीच इस्लामाबाद में हुई वार्ता में मदद करना शामिल है। उसने कहा कि डार ने विवादों को सुलझाने के लिए संवाद और कूटनीति को सबसे प्रभावी माध्यम मानने की पाकिस्तान की प्रतिबद्धता दोहराई। विदेश मंत्रालय के कार्यालय के अनुसार, गुतारेस ने संयुक्त राष्ट्र में पाकिस्तान द्वारा लंबे समय से दिये जा रहे योगदान के साथ-साथ संवाद एवं मध्यस्थता तथा तनाव कम करने के उसके कूटनीतिक प्रयासों की सराहना की। अपनी यात्रा के दौरान गुतारेस राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी, प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और रक्षा बलों के प्रमुख फील्ड मार्शल आसिम मुनीर से भी वार्ता करेंगे।
पाकिस्तान के उप प्रधानमंत्री इसहाक डार ने मंगलवार को यहां संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुतारेस से मुलाकात की तथा क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर चर्चा करने के अलावा कश्मीर मुद्दा भी उठाया। संयुक्त राष्ट्र प्रमुख के तौर पर गुतारेस का पांच साल का दूसरा कार्यकाल दिसंबर 2026 में समाप्त हो रहा है, डार के निमंत्रण पर मंगलवार को वह तीन दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर पाकिस्तान पहुंचे। डार पाकिस्तान के विदेश मंत्री भी हैं। पाकिस्तान के विदेश कार्यालय ने कहा कि दोनों नेताओं के बीच शांति और सुरक्षा से जुड़े क्षेत्रीय एवं वैश्विक मुद्दों पर चर्चा हुई जिनमें फलस्तीन, जम्मू कश्मीर, अफगानिस्तान, आतंकवाद रोधी प्रयास और बहुपक्षवाद का भविष्य शामिल हैं। विदेश कार्यालय ने एक बयान में कहा कि डार ने संयुक्त राष्ट्र महासचिव को ‘‘जम्मू कश्मीर और सिंधु जल संधि पर पाकिस्तान के रुख’’ से अवगत कराया और संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के संबंधित प्रस्तावों के अनुरूप कश्मीर मुद्दे के न्यायसंगत एवं शांतिपूर्ण समाधान की पाकिस्तान की मांग दोहराई।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें