दिल्ली : राहुल की हिरासत पर सतीशन ने कहा देश के लिए लड़ाई की अगुवाई करेगी कांग्रेस - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

बुधवार, 7 अक्टूबर 2026

दिल्ली : राहुल की हिरासत पर सतीशन ने कहा देश के लिए लड़ाई की अगुवाई करेगी कांग्रेस

Congress-lead-protest
नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस द्वारा कांग्रेस नेता राहुल गांधी को हिरासत में लिए जाने पर केरलम के मुख्यमंत्री वी. डी. सतीशन ने मंगलवार को कड़ी प्रतिक्रिया जताते हुए कहा कि कांग्रेस देश के लिए इस लड़ाई का नेतृत्व करेगी और ‘इंडिया’ गठबंधन विजयी होगा। नयी दिल्ली में मौजूद सतीशन ने फेसबुक पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘कोई भी दौर जवाबदेही के बिना नहीं गुजर सकता... कांग्रेस देश के लिए इस लड़ाई का नेतृत्व करेगी और ‘इंडिया’ गठबंधन विजयी होगा।’’ उन्होंने गांधी को दिल्ली पुलिस द्वारा प्रदर्शन स्थल से जबरन हटाए जाने का एक वीडियो भी साझा किया। गांधी मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार को हटाने की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे थे। गांधी और उनकी बहन तथा कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाद्रा को मंगलवार रात उस समय हिरासत में लिया गया, जब उन्होंने आकाशवाणी भवन परिसर में आठ घंटे से अधिक समय तक धरना दिया। यह प्रदर्शन उस समय शुरू हुआ, जब पुलिस ने विपक्षी दलों के सांसदों को ‘‘वोट चोरी’’ के आरोपों को लेकर करीब 300 मीटर दूर स्थित निर्वाचन आयोग के कार्यालय तक मार्च करने से रोक दिया। गांधी संसद मार्ग स्थित आकाशवाणी भवन के परिसर में पहुंचे और पुलिस द्वारा मार्च रोके जाने के बाद वहां धरने पर बैठ गए। प्रदर्शनकारी सांसदों को परिसर से हटाने के दौरान पुलिस ने गांधी और कांग्रेस के कई सांसदों एवं नेताओं को जबरन वहां से हटाया। इनमें के. सी. वेणुगोपाल, पवन खेड़ा, के. सुरेश, अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग और इमरान प्रतापगढ़ी शामिल थे। विपक्षी सांसद चुनाव प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं को लेकर कुमार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे थे।

कोई टिप्पणी नहीं: