पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा है कि सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी (आप) आगामी विधानसभा चुनाव के लिए शनिवार को प्रत्याशियों की पहली सूची घोषित करेगी। मान ने पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल एवं पार्टी के पंजाब मामलों के प्रभारी मनीष सिसोदिया के साथ बैठक के बाद यह जानकारी दी। पंजाब की आप इकाई के अध्यक्ष अमन अरोड़ा और राज्य के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा भी वीडियो कांफ्रेंस के जरिये इस बैठक में शामिल हुए। मान ने बताया कि बैठक के बाद उम्मीदवारों की एक सूची पार्टी की 'राजनीतिक मामलों की समिति' (पीएसी) के पास भेज दी गई है और शनिवार को इसके साथ संवाद के बाद इस सूची की घोषणा की जाएगी। पंजाब में विधानसभा चुनाव 2027 के आरंभ में होने हैं। उम्मीद है कि यह चुनाव फरवरी-मार्च के आसपास हो। पंजाब की 117-सदस्यीय विधानसभा का पांच साल का कार्यकाल 16 मार्च, 2027 को समाप्त हो रहा है। निर्वाचन आयोग ने अभी तक मतदान कार्यक्रम की घोषणा नहीं की है।
शुक्रवार, 30 अक्टूबर 2026
आप ने 2027 के पंजाब विधानसभा चुनाव को लेकर बैठक की
Tags
# देश
# राजनीति
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
राजनीति
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें