- गौसेवा, ब्राह्मण भोजन और पौधारोपण का विशेष महत्व
गौ सेवा, ब्राह्मण भोजन और पौधारोपण का पितृपक्ष में विशेष महत्व
ऋषि- मुनियों द्वारा रचित धार्मिक ग्रंथों के अनुसार प्रत्येक मनुष्य पर तीन मुख्य ऋण देव ऋण, ऋषि ऋण और पितृ ऋण बताए गए हैं। पंडित सुनील शर्मा के अनुसार इन तीनों ऋणों से मुक्ति और पूर्वजों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का पावन अवसर पितृपक्ष श्राद्ध पक्ष वर्तमान में चल रहा है l हम अपने पूर्वजों की तिथि अनुसार उनका पितृपक्ष में श्राद्ध तर्पण करते हैं और जिन पितरों की हमें तिथि ज्ञात नहीं होती है उनका हम श्राद्ध तर्पण पितृ मोक्ष अमावस्या के दिन करते हैं l गरुण पुराण के अनुसार पितृपक्ष के दौरान हमारे पूर्वज सूक्ष्म रूप में पृथ्वी लोक पर निवास करते हैं और वंशजों द्वारा अर्पित जल, अन्न और श्रद्धा ग्रहण कर उन्हें सुख, शांति व समृद्धि का आशीर्वाद देते हैं। पंडित सुनील शर्मा के अनुसार पितृपक्ष की इस अवधि में श्रद्धालु मां नर्मदा, पार्वती तट, सिवन घाट सहित जिले में प्रवाहमान नदियों पर व अपने घर पर व्यवस्था अनुसार पितरों को जो, तिल, कुशा के माध्यम से जल अर्पित कर तर्पण करते हैं और उनके निमित्त ब्राह्मण भोजन, अन्नदान, वस्त्रदान, गौसेवा और जरूरतमंद लोगों की सहायता करना करना चाहिए l पूर्वजों की आत्मा की शांति और सद्गति के लिए श्रीमद्भागवत कथा पितृ भागवत व पितृ सूक्त का पाठ करवाना चाहिए। पितरों की स्मृति में पीपल, बरगद व फलदार पौधों का रोपण व दीपक लगाना चाहिए।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें