सीहोर : सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत नगर पालिका में लगा नेत्र चिकित्सा शिविर - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

मंगलवार, 6 अक्टूबर 2026

सीहोर : सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत नगर पालिका में लगा नेत्र चिकित्सा शिविर

  • 300 से अधिक लोगों की हुई जांच, 14 हितग्राहियों को वितरित किए चश्मे

Free-eye-camp-sehore
सीहोर। सेवा को समर्पित भाव के साथ नगर पालिका परिषद में नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में नगर के नागरिकों ने बड़ी संख्या में पहुंचकर अपनी आंखों की जांच कराई। शिविर के दौरान 300 से अधिक लोगों की नेत्र जांच की गई, वहीं जांच के उपरांत 14 लोगों को चश्मों का वितरण किया गया। शिविर में विशेषज्ञों द्वारा नागरिकों की आंखों की जांच कर उन्हें आवश्यक परामर्श दिया गया। नगर पालिका द्वारा आयोजित इस शिविर का उद्देश्य आमजन को उनके घर के समीप स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराना तथा नेत्र संबंधी समस्याओं की समय पर पहचान एवं उपचार के लिए जागरूक करना रहा।


नगर पालिका अध्यक्ष प्रिंस राठौर ने कहा कि नगर पालिका केवल शहर के विकास और निर्माण कार्यों तक सीमित नहीं है, बल्कि नागरिकों की सेवा और उनके स्वास्थ्य एवं कल्याण के लिए भी निरंतर कार्य कर रही है। हमारा प्रयास है कि नगर के जरूरतमंद और आम नागरिकों को आवश्यक स्वास्थ्य सुविधाएं सहज रूप से उपलब्ध हों। इसी उद्देश्य के साथ नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में नागरिकों ने पहुंचकर लाभ लिया। उन्होंने कहा कि सेवा के माध्यम से समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचना हमारा संकल्प है। नगर पालिका द्वारा समय-समय पर ऐसे जनहितैषी शिविर एवं सेवा गतिविधियां आयोजित की जाती रहेंगी। आज 300 से अधिक नागरिकों की नेत्र जांच होना और जरूरतमंद 14 लोगों को चश्मे उपलब्ध कराना इस बात को दर्शाता है कि ऐसे शिविर आमजन के लिए उपयोगी हैं। उन्होंने कहा कि स्वस्थ नागरिक ही मजबूत और विकसित शहर की नींव होते हैं। कार्यक्रम के दौरान पार्षद विजेंद्र परमार, संतोष शाक्य, कमलेश राठौर, नगर पालिका के अधिकारी-कर्मचारी सहित बड़ी संख्या में आम नागरिक उपस्थित रहे। शिविर में पहुंचे नागरिकों ने नेत्र जांच एवं चश्मा वितरण की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए नगर पालिका परिषद का आभार व्यक्त किया।

कोई टिप्पणी नहीं: