गोपालगंज : प्रशांत किशोर ने शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी के बयान पर किया पलटवार - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

बुधवार, 21 अक्टूबर 2026

गोपालगंज : प्रशांत किशोर ने शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी के बयान पर किया पलटवार

Prashant-kishore-in-gopalganj
गोपालगंज, 21 अक्टूबर ।  प्रशांत किशोर ने शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी के बयान पर किया पलटवार, बोले- शिक्षा मंत्री जब तक हैं, तब तक हैं, लेकिन इसी NDA सरकार से शिक्षकों के लिए 7वां वेतनमान और वित्त रहित शिक्षकों की समस्या का समाधान भी करेंगे, जन सुराज यह नहीं कह रहा कि सरकार बना देंगे तो दिलवाएंगे, लोकसभा से पहले दिलवाएंगे, सरकार NDA की है, उन्हीं के हलक से निकालकर शिक्षकों का हक दिलवाएंगे। पीके ने PM आवास योजना के तहत भगवान राम को आवास देने के CM के बयान पर साधा निशाना, बोले- यह भाजपा का अहंकार है, बांकीपुर में हारने के बाद भी अहंकार खत्म नहीं हुआ, पहले कहा था कि कुत्ता-बिल्ली को खड़ा करेंगे तो जीत जाएंगे, हनुमान जी को भाजपा का झंडा देकर नचवा रहे थे, आज भगवान राम को लाभार्थी बना दिया, ऐसी बात अनपढ़, बेवकूफ व अहंकारी सम्राट चौधरी जैसे नेताओं के मन में ही आ सकती है।

कोई टिप्पणी नहीं: