पटना : बिहार केशरी श्रीकृष्ण सिंह की 139 वीं जयंती पर कांग्रेस नेताओं ने दी श्रद्धांजलि - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

बुधवार, 21 अक्टूबर 2026

पटना : बिहार केशरी श्रीकृष्ण सिंह की 139 वीं जयंती पर कांग्रेस नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

Bihar-congress-tribute-shri-krishna-singh
पटना 21 अक्टूबर (रजनीश के झा) । बिहार के प्रथम मुख्यमंत्री एवं आधुनिक बिहार के निर्माता बिहार केशरी स्व डॉ. श्रीकृष्ण सिंह की 139 वीं जयंती आज प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, सदाकत आश्रम में बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष  राजेश राम की अध्यक्षता में मनाई गई। इस अवसर पर कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने उनके  प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम ने कहा कि श्रीकृष्ण सिंह का संपूर्ण जीवन सामाजिक न्याय, धर्मनिरपेक्षता, लोकतांत्रिक मूल्यों और बिहार के विकास के प्रति समर्पित रहा। उन्होंने अपने दूरदर्शी नेतृत्व और जनकल्याणकारी सोच से बिहार के नवनिर्माण में ऐतिहासिक भूमिका निभाई। उनका जीवन हमें समाज के कमजोर, वंचित और पिछड़े वर्गों के उत्थान के लिए निरंतर संघर्ष करने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि श्रीकृष्ण सिंह ने स्वतंत्रता आंदोलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और स्वतंत्रता के बाद बिहार को विकास की राह पर आगे बढ़ाने के लिए उल्लेखनीय कार्य किए। उनके आदर्श, विचार और जनसेवा की भावना आज भी प्रासंगिक हैं। उनके बताए रास्ते पर चलकर ही लोकतांत्रिक मूल्यों और सामाजिक सद्भाव को मजबूत किया जा सकता है। इस अवसर पर सांसद अखिलेश प्रसाद सिंह, अनुशासन समिति के अध्यक्ष कपिलदेव प्रसाद यादव,  ब्रजेश प्रसाद मुनन, चन्द्रप्रकाश सिंह, ब्रजेश पाण्डेय, पंकज यादव, वैद्यनाथ शर्मा, डॉ संजय यादव, डॉ अमन कुमार,  संजय कुमार पाण्डेय, सूरज सिंह यादव, अरविन्द लाल रजक, कुमारी अनिता, निधि पाण्डेय, अरूण पाठक, डा0 आशुतोष शर्मा, विशाल यादव,  उमर सैफुल्लाह खां,  निरंजन कुमार,  मिथिलेश कुमार निषाद, डा0 सत्येन्द्र कुमार, धर्मवीर शुक्ला, डा0 प्रमोद पाण्डेय, वसीम अहमद, शैली विनोद, विन्धयाचल आनन्द, नवलैश कुमार सिंह, डा0 अशोक शर्मा सहित  अन्य कांग्रेसजन मौजूद थे। 

कोई टिप्पणी नहीं: