वैशाली : 20 तारीख को उन परिवारजनों के साथ रहेंगे पीके जिनकी राघोपुर नव दुर्घटना में हुई मृत्यु - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

रविवार, 18 अक्टूबर 2026

वैशाली : 20 तारीख को उन परिवारजनों के साथ रहेंगे पीके जिनकी राघोपुर नव दुर्घटना में हुई मृत्यु

Prashant-kishore-jan-suraj
वैशाली, 17 अक्टूबर (रजनीश के झा)। प्रशांत किशोर ने राघोपुर में हुई नाव दुर्घटना पर दिया बड़ा बयान, बोले- घटना बेहद दुखद, दशहरा के दिन 20 तारीख को उन परिवारजनों के साथ बिताऊंगा और करीब-करीब पूरे दिन रहूंगा, यहां 15 बच्चों की मृत्यु हो गई, लेकिन CM और NDA सरकार को इतना वक्त नहीं कि परिवारों से मिलें। PK अनंत सिंह के 9 हत्याओं वाले बयान पर बोले - जितना मैं जानता हूं, नीतीश कुमार बिहार के सबसे सुलझे और समाज की चिंता करने वाले नेताओं में हैं, बिहार के ऑल टाइम 10 नेताओं में नीतीश जी होंगे, जब नीतीश जी स्वस्थ नहीं थे और उनके नाम पर लोग सत्ता चला रहे थे, तब बहुत गड़बड़ियां हुईं, जिसका विरोध किया। जब नीतीश कुमार शारीरिक तौर पर स्वस्थ थे, उन्होंने बिहार को सुधारने का प्रयास किया है।

कोई टिप्पणी नहीं: