सीहोर : रोमांचक मुकाबले में सेंट ने आईईएस स्कूल रेड को 5 रन से हराया - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

गुरुवार, 8 अक्टूबर 2026

सीहोर : रोमांचक मुकाबले में सेंट ने आईईएस स्कूल रेड को 5 रन से हराया

Sehore-cricket
सीहोर। शहर के भोपाल नाके स्थित आवासीय खेल-कूद परिसर के क्रिकेट मैदान पर आरएसआई कप इंटर स्कूल क्रिकेट प्रतियोगिता के अंतर्गत दो मैच खेले गए। इसमें सेंट मेरी ने आईईएस स्कूल रेड को रोमांचक मुकाबले में 5 रन से हराया। वहीं एक अन्य मुकाबले में ब्लू वर्ड की टीम ने आईईएस स्कूल ब्लू को 76 रन से हराया। इस मौके पर कोच अक्षय दुबाने और अजय चंदेल आदि ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।गुरुवार को मैदान पर दो मैच खेले गए। इसमें सेंट मेरी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 122 रन बनाए थे। इसमें अजित ने 81 रन की शानदार पारी खेली। वहीं लक्ष्य का पीछा करने उतरी आईईएस रेड की टीम 117 रन ही बना सकी।  आरएसआई के मीडिया प्रभारी प्रियांशु दीक्षित ने बताया कि दूसरा मैच ब्लू वर्ड और आईईएस ब्लू के मध्य खेला गया। इसमें वर्ड ने 76 से जीत हासिल की। पहले बल्लेबाजी करते हुए ब्लू वर्ड ने 3 विकेट खोकर 20 ओवर में 133 रन बनाए थे। इसमें आनंद मेवाड़ा ने 33 रन, आर्थव शर्मा ने 32 और धैर्य ने 13 रन की पारी खेली। लक्ष्य का पीछा करने उतरी आईईएस ब्लू की टीम 57 रन ही बना सकी। इसमें शशांक वर्मा ने 12 रन बनाए थे। शुक्रवार को भी प्रतियोगिता के अंतर्गत मैच खेले जाऐंगे। 

कोई टिप्पणी नहीं: