नई दिल्ली। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) ने परीक्षा संचालन, व्यवस्था को मजबूत करने, उम्मीदवारों के अनुभव में सुधार और तकनीक के बेहतर इस्तेमाल के जरिये विश्वास कायम करने जैसे मुद्दों पर चार दिवसीय ‘‘चिंतन शिविर’’ में मंथन किया। एनटीए ने नीट प्रश्नपत्र लीक और अन्य कथित अनियमितताओं को लेकर हुए देशव्यापी प्रदर्शनों तथा तत्कालीन शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद अपनी परीक्षा व्यवस्था में सुधार की कवायद शुरू की है। एजेंसी ने हाल ही में अपने कामकाज को मिंटो रोड स्थित नए कार्यालय में स्थानांतरित किया है। गोपनीय क्षेत्रों में पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए अब वहां केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) की तैनाती की गई है। एनटीए ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, "नये परिसर में आयोजित चिंतन शिविर चार दिन तक चला और इसमें आत्ममंथन, संवाद तथा आगे की दिशा तय करने पर चर्चा हुई। बैठक में तीन प्राथमिकताओं ईमानदारी, समावेशन और नवाचार पर विशेष जोर रहा।"
गुरुवार, 8 अक्टूबर 2026
Home
देश
दिल्ली : नीट विवाद के बाद एनटीए ने चार दिवसीय ‘चिंतन शिविर’ में परीक्षा व्यवस्था मजबूत करने पर किया मंथन
दिल्ली : नीट विवाद के बाद एनटीए ने चार दिवसीय ‘चिंतन शिविर’ में परीक्षा व्यवस्था मजबूत करने पर किया मंथन
Tags
# देश
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
देश
Labels:
देश
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें