- बीएसआई पर इंटर डिस्ट्रीक क्रिकेट प्रतियोगिता में सीहोर ने विदिशा को एक पारी और 90 रन से हराकर किया फाइनल में प्रवेश

सीहोर। शहर के बीएसआई मैदान पर मध्यप्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के निर्देश पर बीडीसीए के सहयोग से जिला क्रिकेट एसोसिएशन के द्वारा इंटर डिस्ट्रीक अंडर-15 क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। इसमें पहले मैच में सीहोर ने रायसेन को 190 रन के विशाल अंतर से हराया था, वहीं दूसरे मैच में सीहोर ने विदिशा के एक पारी और 90 रन की शानदार जीत दर्ज की है। इस मौके पर मध्यप्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के पर्यवेक्षक पुनित चतुर्वेदी, बीडीसीए पर्यवेक्षक मुजीदउद्दीन, जिला क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव अतुल तिवारी, कोषाध्यक्ष वीरु वर्मा, चयनकर्ता आशीष शर्मा, निर्णायक नागेन्द्र व्यास, सीहोर टीम के कोच अतुल त्रिवेदी, आशीष मेवाड़ा, अतुल कुशवाहा, आर्दश राय, मदन कुशवाहा आदि ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। सीहोर और विदिशा के मैच में सबसे अधिक 8 विकेट हासिल करने वाले आर्यवर्धन ठाकुर और 60 रन की पारी खेलने वाले आनंद मेवाड़ा को पुरस्कार वितरण किया गया। जिला क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष विधायक सुदेश राय के मार्गदर्शन में अंडर-15 टीम का गठन किया था।एसोसिएशन के मीडिया प्रभारी प्रियांशु दीक्षित ने बताया कि बीएसआई पर खेली जा रही इंटर डिस्ट्रीक क्रिकेट प्रतियोगिता में सीहोर टीम ने अपने दोनों मैच जीतकर फाइनल में प्रवेश किया है। सोमवार को सुबह साढ़े नौ बजे राजगढ़ और भोपाल के मध्य मैच खेला जाएगा।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें