मधुबनी : जानकी फिल्म्स प्रोडक्शन के यूट्यूब चैनल पर साहित्य अकादमी पुरस्कार से सम्मानित कवि अजित आजाद लिखित मैथिली गीत 'एकटा बात कहब हम' रिलीज किया गया. इसे स्वर दिया है भीमनाथ झा और अनुराधा गुप्ता ने जबकि संगीत से संवारा है आलोक कुमार झा ने वहीं इसमे अपने अभिनय से सजाया है तुषार और स्नेहा ने. कोजगरा पर्व के पावन सुअवसर पर जानकी फिल्म्स प्रोडक्शन के कार्यालय में आयोजित इस गीत रिलीज मैथिली सिनेमा के वरिष्ठ कलाकार शुभ नारायण जी ने किया! समारोह में नगर के कई संगीत प्रेमी और गणमान्य उपस्थित थे! जानकी फिल्म्स प्रोडक्शन के प्रोड्यूसर सुनील कुमार झा ने कहा कि हम इस रचनात्मक गीत के माध्यम से भाषा के प्रचार-प्रसार में योगदान देना चाहते हैं. नई पीढ़ी को इस भाषा की प्राचीनता और महत्व बताना चाहते हैं. इसका संगीत भी उच्च कोटि का है ।
रविवार, 25 अक्टूबर 2026
मधुबनी : 'एकटा बात कहब हम' मैथिली गीत हुआ रिलीज
Tags
# बिहार
# मधुबनी
# मनोरंजन
# संगीत
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
संगीत
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें