सीहोर। मंडी क्षेत्र में लंबे समय से खस्ताहाल पड़ी सड़क को लेकर स्थानीय नागरिकों ने सड़क के डामरीकरण की मांग को लेकर धरना शुरू कर दिया। सड़क की बदहाल स्थिति से परेशान नागरिकों की समस्या की जानकारी मिलते ही नगर पालिका अध्यक्ष प्रिंस राठौर तत्काल मौके पर पहुंचे और धरना दे रहे लोगों से चर्चा कर उनकी समस्या को गंभीरता से सुना। नगर पालिका अध्यक्ष प्रिंस राठौर ने मौके पर नागरिकों को भरोसा दिलाया कि उनकी समस्या का तत्काल निराकरण किया जाएगा। उन्होंने दो घंटे के भीतर सड़क सुधार कार्य शुरू करवाने का आश्वासन दिया। इसी दौरान क्षेत्रीय विधायक भी मौके पर पहुंचे। नगर पालिका अध्यक्ष प्रिंस राठौर और विधायक ने नागरिकों से चर्चा कर उन्हें आश्वस्त किया, जिसके बाद दोनों ने मिलकर धरना समाप्त करवाया। धरना समाप्त होने के बाद नगर पालिका अध्यक्ष ने अपने आश्वासन को महज आश्वासन तक सीमित नहीं रखा। लगभग एक घंटे के भीतर ही डामर की गाड़ी मौके पर बुलवाई गई और सड़क पर पैच रिपेयर वर्क शुरू करवा दिया गया। इससे लंबे समय से सड़क की बदहाली से परेशान नागरिकों को तत्काल राहत मिली। बताया गया कि उक्त सड़क का निर्माण लोक निर्माण विभाग द्वारा लगभग दो से ढाई वर्ष पूर्व कराया गया था, लेकिन समय के साथ सड़क की स्थिति काफी खराब हो गई थी। जगह-जगह गड्ढे और क्षतिग्रस्त सड़क के कारण स्थानीय नागरिकों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। नपाध्यक्ष प्रिंस राठौर ने कहा कि जनता हमारी है और जनता की समस्या हमारी अपनी समस्या है। किसी नागरिक को अपनी मूलभूत सुविधा के लिए परेशान होना पड़े, यह हम स्वीकार नहीं कर सकते। सड़क निर्माण किसी अन्य विभाग द्वारा किया गया हो, लेकिन जब जनता हमारे पास अपनी समस्या लेकर आती है तो उसका समाधान करना हमारा कर्तव्य है। उन्होंने कहा कि नगर पालिका का उद्देश्य केवल विकास कार्यों की घोषणा करना नहीं, बल्कि जनता की समस्या को मौके पर पहुंचकर समझना और उसका तत्काल समाधान करना है। मंडी क्षेत्र के नागरिकों की परेशानी को देखते हुए नगर पालिका द्वारा तत्काल पैच रिपेयर वर्क शुरू कराया गया है, ताकि लोगों को आवागमन में राहत मिल सके। जनता को आश्वासन देकर छोड़ देना हमारी कार्यशैली नहीं है। जो कहा जाता है, उसे जमीन पर उतारना हमारी प्राथमिकता है। नगर पालिका क्षेत्र में जहां भी नागरिकों को सड़क, नाली, प्रकाश, स्वच्छता या अन्य मूलभूत सुविधाओं से संबंधित समस्या है, वहां प्राथमिकता के आधार पर निराकरण का प्रयास किया जाएगा।
बुधवार, 7 अक्टूबर 2026
Home
मध्य प्रदेश
सीहोर : मंडी में खस्ताहाल सड़क को लेकर धरना चालू होते से आधे घंटे के अंदर हुआ समाप्त
सीहोर : मंडी में खस्ताहाल सड़क को लेकर धरना चालू होते से आधे घंटे के अंदर हुआ समाप्त
Tags
# मध्य प्रदेश
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
मध्य प्रदेश
Labels:
मध्य प्रदेश
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें