सीहोर : नागरिकों की मांग पर विधायक सुदेश राय ने लिया ऑन द स्पॉट एक्शन - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

बुधवार, 7 अक्टूबर 2026

सीहोर : नागरिकों की मांग पर विधायक सुदेश राय ने लिया ऑन द स्पॉट एक्शन

  • मंडी में चक्का जाम खत्म करा कर सड़क के गड्ढों में डलवाई चूरी

Sehore-mla-sudesh-rai
सीहोर। घटिया सड़क निर्माण की शिकायत और सड़क की दुर्दशा सहित विभिन्न मांगों को लेकर बुधवार को माता मंदिर से नरसिंहगढ़ नाका गल्ला मंडी तक के दुकानदारों नागरिकों ने सड़क पर चक्का जाम कर दिया। सड़क पर नागरिकों के द्वारा किए गए चक्का जाम और नारेबाजी की जानकारी लगते ही विधायक सुदेश राय तत्काल मौके पर पहुंचे और चक्का जाम कर रहे नागरिकों से चर्चा की और समस्याओं को समझा। विधायक सुदेश राय ने तत्काल मौके पर कॉल कर चूरी से भरे डंपर को बुलाया और सड़क पर हुए गहरे गड्ढों को समतल करवाया। विधायक सुदेश राय ने आन दा स्पॉट एक्शन लिया। विधायक सुदेश राय ने मौके पर ही पीडब्ल्यूडी सौर नगर पालिका के अधिकारियों को बुलाया और नागरिकों की समस्याओं का निराकरण करने के लिए निदेश दिया। विधायक सुदेश राय ने कहा कि बारिश के बाद यह सड़क पूरी तरह खराब हो गई थी। सड़क की फिलहाल मरम्मत करा दी गई हैं जल्दी ही इस रोड को फोर लेन बनाया जाएगा।

कोई टिप्पणी नहीं: