सीहोर : नेत्र रोगियों को अब जिला अस्पताल में मिलेगा उपचार, mla ने किया नेत्र परामर्श शिविर का शुभारंभ - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

मंगलवार, 6 अक्टूबर 2026

सीहोर : नेत्र रोगियों को अब जिला अस्पताल में मिलेगा उपचार, mla ने किया नेत्र परामर्श शिविर का शुभारंभ

Sehore-mla
सीहोर। विधायक सुदेश राय ने मंगलवार को नेत्र परामर्श शिविर का शुभारंभ किया। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत जिला अस्पताल में रोगियों की आंखों की जांच की गई। मरीज और परिजनों को डॉक्टर के द्वारा जरूरी परामर्श दिया गया। लोक स्वस्थ एवं परिवार कल्याण विभाग के द्वारा सरकार आपके द्वारा जन सेवा कल्याण के अंतर्गत कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिला अस्पताल में आयोजित नेत्र परामर्श शिविर में विधायक सुदेश राय मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए। जिला अस्पताल के सिविल सर्जन यूके श्रीवास्तव और विभिन्न डॉक्टर ने विधायक सुदेश राय का गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक सुदेश राय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के द्वारा जिला अस्पताल में नेत्र रोगियों के इलाज के लिए सुविधा उपलब्ध कराई गई है अब मरीजों की 12 महीने 365 दिन आंखों की जांच की जाएगी और जरूरत पड़ने पर ऑपरेशन भी होंगे और मरीजों को चश्मा भी मिलेंगे। नेत्र परामर्श शिविर में पहुंचे मरीजों और उनके परिजनों से विधायक सुदेश राय ने जिला अस्पताल में मिल रही विभिन्न सुविधाओं की जानकारी ली और नेत्र विभाग में पहुंचने वाले सभी मरीजों को सर्वोत्तम उपचार की सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश सिविल सर्जन को दिए।

कोई टिप्पणी नहीं: