सीहोर : रामायण लिखने वाले वाल्मीकि जी हैं हम सबके है महर्षि : विधायक राय - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

सोमवार, 26 अक्टूबर 2026

सीहोर : रामायण लिखने वाले वाल्मीकि जी हैं हम सबके है महर्षि : विधायक राय

Sehore-mla
सीहोर। भगवान महर्षि वाल्मीकि की जयंती के पावन अवसर पर सीहोर में भव्य चल समारोह श्रद्धा, उत्साह और हर्षोल्लास के साथ निकाला गया। चल समारोह में सम्मिलित होकर विधायक सुदेश राय ने सभी वाल्मीकि समाज जनों को भगवान वाल्मीकि जयंती की बधाई शुभकामनाएं दी। विधायक राय ने कहा कि रामायण लिखने वाले वाल्मीकि जी हम सबके लिए पूजनीय हैं और वहां हमारे महर्षि हैं। विधायक राय ने वाल्मीकि समाज के वरिष्ठ जनों समाज के पदाधिकारी का फूल मालाए पहनाकर स्वागत सम्मान किया। समारोह में बड़ी संख्या में समाजजन शामिल हुए और भगवान महर्षि वाल्मीकि जी के प्रति अपनी आस्था प्रकट की। चल समारोह वाल्मीकि कॉलोनी से प्रारंभ होकर नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए तिलक पार्क पहुंचा। मार्ग में विभिन्न स्थानों पर समाजजनों एवं नागरिकों ने चल समारोह का स्वागत किया। वाल्मीकि कॉलोनी से लेकर तिलक पार्क तक जगह-जगह स्वागत कर श्रद्धालुओं का उत्साहवर्धन किया गया। पूरे मार्ग में धार्मिक उत्साह और सामाजिक एकता का माहौल देखने को मिला। तिलक पार्क में चल समारोह का समापन हुआ। यहां भगवान श्री महर्षि वाल्मीकि जी की विधिवत आरती की गई तथा सभी ने उनका स्मरण कर नमन किया। इसके पश्चात समाज के बच्चों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से उन्हें सम्मान पत्र वितरित किए गए।

कोई टिप्पणी नहीं: