सीहोर : युवराज ने 201 रन और खुशवंत ने खेली 189 रन की विस्फोटक पारी - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

सोमवार, 26 अक्टूबर 2026

सीहोर : युवराज ने 201 रन और खुशवंत ने खेली 189 रन की विस्फोटक पारी

  • बीएसआई पर इंटर डिस्ट्रीक क्रिकेट प्रतियोगिता में पहले दिन भोपाल ने राजगढ़ के खिलाफ बनाए 496 रन

Sehore-cricket
सीहोर। शहर के बीएसआई मैदान पर मध्यप्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के निर्देश पर बीडीसीए के सहयोग से जिला क्रिकेट एसोसिएशन के द्वारा इंटर डिस्ट्रीक अंडर-15 क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। सोमवार को खेले गए दो दिवसीय भोपाल और राजगढ के मैच में भोपाल ने 90 ओवर में 4 विकेट खोकर 496 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। इसमें युवराज ने 214 गेंद पर 201 रन और खुशवंत ने 220 गेंद पर 189 रन की विस्फोटक पारियां खेली। इसके अलावा आराध्य सानी ने 53 गेंद पर 56 रन बनाए थे। प्रतियोगिता का सफल आयोजन एसोसिएशन के अध्यक्ष विधायक सुदेश राय के मार्गदर्शन में किया जा रहा है। इस मौके पर मध्यप्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के पर्यवेक्षक पुनित चतुर्वेदी, बीडीसीए पर्यवेक्षक मुजीदउद्दीन, जिला क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव अतुल तिवारी, कोषाध्यक्ष वीरु वर्मा, चयनकर्ता आशीष शर्मा, निर्णायक नागेन्द्र व्यास, मनोज दीक्षित मामा, सीहोर टीम के कोच अतुल त्रिवेदी, आशीष मेवाड़ा, अतुल कुशवाहा, आर्दश राय, मदन कुशवाहा, हेमंत केसरिया, कमलेश, सुनील जलोदिया, वरुण शर्मा, अजय चंदेल, हमजा, गौरव पिचौनिया आदि ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।डीसीए के मीडिया प्रभारी प्रियांशु दीक्षित ने बताया कि सोमवार की सुबह राजगढ ने ट्रास जीतकर क्षेत्ररक्षण का फैसला लिया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी भोपाल अंडर-15 टीम ने 90 ओवर में 4 विकेट खोकर 496 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। इसमें युवराज ने 201 रन और खुशवंत ने 189 रन बनाए थे। वहीं राजगढ़ की ओर से गेंदबाजी करते हुए नितिन, मानवेन्द्र और मयंक ने 1-1 विकेट हासिल किया। 

कोई टिप्पणी नहीं: