- नमोघाट पर मुख्यमंत्री ने परखी तैयारियां, सुरक्षा से यातायात प्रबंधन तक चाक-चौबंद व्यवस्था के निर्देश
- अरविंद की नई गारमेंट इकाई का लोकार्पण करेंगे प्रधानमंत्री, दोपहर एक बजे गंगा के ऊपर वायुसेना के शौर्य प्रदर्शन के होंगे साक्षी
11 बजे अरविंद की इकाई का उद्घाटन, एक बजे एयर शो
प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से जारी नवीनतम कार्यक्रम के अनुसार, नरेंद्र मोदी रविवार को सुबह करीब 11 बजे वाराणसी में अरविंद लिमिटेड की नई गारमेंट निर्माण इकाई का उद्घाटन करेंगे। इसके बाद दोपहर करीब एक बजे नमोघाट पर वायुसेना के एयर शो में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। यह आयोजन भारतीय वायुसेना की 94वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में ‘विंग्स ओवर गंगा’ थीम पर हो रहा है। एयर शो में राफेल, सुखोई-30 एमकेआई, तेजस और प्रचंड हेलीकॉप्टर के साथ परिवहन विमान भी अपनी क्षमता का प्रदर्शन करेंगे। भारतीय नौसेना और थलसेना के विमान भी संयुक्त परिचालन क्षमता का परिचय देंगे। सूर्यकिरण एरोबैटिक टीम और सारंग हेलीकॉप्टर डिस्प्ले टीम के करतब भी आकर्षण का केंद्र होंगे। प्रधानमंत्री का यह दौरा औद्योगिक विकास और सैन्य सामर्थ्य, दोनों लिहाज से अहम है। अरविंद की नई इकाई से विशेष रूप से महिलाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ने की उम्मीद है। वहीं, गंगा के ऊपर वायुसेना का प्रदर्शन काशी को राष्ट्रीय गौरव के एक बड़े आयोजन का साक्षी बनाएगा।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें