वाराणसी : वैज्ञानिक प्रशिक्षण और अनुशासन से निखरेगी खेल प्रतिभा - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

सोमवार, 12 अक्टूबर 2026

वाराणसी : वैज्ञानिक प्रशिक्षण और अनुशासन से निखरेगी खेल प्रतिभा

  • केंद्रीय खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने एनसीओई में खेल सुविधाओं और प्रशिक्षण व्यवस्था की समीक्षा की 

Sports-facility-varanasi
वाराणसी (सुरेश गांधी)। काशी की धरती पर खेल प्रतिभाओं को निखारने और उन्हें राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय प्रतिस्पर्धाओं के लिए तैयार करने की दिशा में सिगरा स्थित भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) का राष्ट्रीय उत्कृष्टता केंद्र (एनसीओई) महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। सोमवार को केंद्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने केंद्र का दौरा कर खेल अवसंरचना, प्रशिक्षण सुविधाओं और खिलाड़ियों की तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों और अधिकारियों से संवाद कर खेल प्रशिक्षण की गुणवत्ता तथा प्रतिभाओं के विकास से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की। दौरे के दौरान उत्तर प्रदेश के खेल एवं युवा कल्याण मंत्री गिरीश चंद्र यादव भी मौजूद रहे। दोनों मंत्रियों ने केंद्र में उपलब्ध सुविधाओं और प्रशिक्षण व्यवस्था की समीक्षा की। खिलाड़ियों से बातचीत के दौरान उनकी तैयारियों, मेहनत और खेल के प्रति समर्पण पर चर्चा हुई। साथ ही उच्च प्रदर्शन आधारित प्रशिक्षण और देश में खेलों के अनुकूल वातावरण तैयार करने की जरूरत मेहनत, अनुशासन और दृढ़ संकल्प से मिलेगी सफलता. केंद्रीय खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने खिलाड़ियों के समर्पण, मेहनत और प्रतिबद्धता की सराहना की। उन्होंने खिलाड़ियों को अनुशासन और दृढ़ संकल्प के साथ अपने लक्ष्य की ओर लगातार आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि खेल के क्षेत्र में उत्कृष्टता हासिल करने के लिए निरंतर अभ्यास, समर्पण और बेहतर प्रशिक्षण व्यवस्था जरूरी है। खेलों के भविष्य पर चर्चा करते हुए उन्होंने जमीनी स्तर पर प्रतिभाओं की पहचान और उन्हें आगे बढ़ाने की आवश्यकता रेखांकित की। वैज्ञानिक पद्धति पर आधारित प्रशिक्षण, खिलाड़ियों की क्षमता के अनुरूप तैयारी और बेहतर खेल संस्कृति विकसित करने को उन्होंने महत्वपूर्ण बताया।


फिट इंडिया से मजबूत होगी खेल संस्कृति

डॉ. मांडविया ने देश में खेल संस्कृति को व्यापक बनाने में फिट इंडिया जैसे अभियानों की भूमिका पर भी जोर दिया। खेलों को जनभागीदारी से जोड़ने और युवाओं को शारीरिक रूप से सक्रिय रहने के लिए प्रेरित करने की दिशा में ऐसे अभियान महत्वपूर्ण हैं। खेल प्रतिभाओं को शुरुआती स्तर से प्रोत्साहन मिलने पर देश को भविष्य के लिए बेहतर खिलाड़ी तैयार करने में मदद मिल सकती है। इस अवसर पर साई के क्षेत्रीय निदेशक एवं प्रभारी आत्मा प्रकाश, निदेशक लेफ्टिनेंट कर्नल गौरव सिंह, उप निदेशक शुभांशु द्विवेदी सहित प्रशिक्षक, सहयोगी कर्मचारी और खिलाड़ी उपस्थित रहे। 

कोई टिप्पणी नहीं: