मधुबनी : स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण के नारों से गूंजा सलहा, छात्र-छात्राओं ने निकाली जागरूकता रैली - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 31 अक्टूबर 2026

मधुबनी : स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण के नारों से गूंजा सलहा, छात्र-छात्राओं ने निकाली जागरूकता रैली

  • विशेष अभियान 6.0 के तहत उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय सलहा में क्विज एवं भाषण प्रतियोगिता का भी हुआ आयोजन

Swachhata-abhiyan-quiz-madhubani
मधुबनी, 31 अक्टूबर, (रजनीश के झा) । जिला गंगा समिति नमामि गंगे, मधुबनी द्वारा संचालित विशेष अभियान 6.0 के तहत आज उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय, सलहा में स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण को लेकर जनजागरूकता रैली सह क्विज एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के प्रथम चरण में विद्यालय के शिक्षक एवं छात्र-छात्राओं द्वारा जनजागरूकता रैली निकाली गई। रैली के दौरान छात्र-छात्राओं ने विभिन्न प्रेरक नारों के माध्यम से आम लोगों को स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण एवं जलस्रोतों के महत्व के प्रति जागरूक किया। इस दौरान 'गंदगी पे रहम-मौत का करम', 'गांव में कचरा-जीवन को खतरा', 'पेड़ को मत काटो भैया-डूबेगी जीवन की नैया', 'स्वच्छ रहें-स्वस्थ रहें', 'नहीं रुकेंगे-स्वच्छ करेंगे', 'हर-हर गंगे-नमामि गंगे', 'हर युवाओं का एक ही नारा-स्वच्छता है संकल्प हमारा' एवं 'पेड़ लगाएं-जीवन बचाएं' जैसे नारों से विद्यालय परिसर एवं आसपास का क्षेत्र गूंज उठा।


Swachhata-abhiyan-quiz-madhubani
रैली के क्रम में छात्र-छात्राओं ने तालाब के समीप पहुंचकर स्थानीय लोगों को नदियों, तालाबों एवं अन्य जलस्रोतों के महत्व तथा उनके संरक्षण और स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। कार्यक्रम के दूसरे चरण में छात्र-छात्राओं के बीच स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण विषय पर क्विज एवं भाषण प्रतियोगिता आयोजित की गई। दोनों प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपने ज्ञान एवं विचारों का प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुतिकरण किया। भाषण प्रतियोगिता में प्रीति कुमारी ने प्रथम, सोनी कुमारी ने द्वितीय तथा निशु कुमारी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका शिक्षक दुर्गानंद मंडल एवं चंदा कुमारी ने निभाई। वहीं, क्विज प्रतियोगिता में प्रीति कुमारी (कक्षा-9) ने प्रथम, नंदन कुमार (कक्षा-10) ने द्वितीय तथा नंदनी कुमारी (कक्षा-11) ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। क्विज प्रतियोगिता में शिक्षक इंद्रदेव मंडल एवं अनिल कुमार ने निर्णायक की भूमिका निभाई। दोनों प्रतियोगिताओं के सफल प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र एवं मेडल देकर सम्मानित किया गया।


कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए विद्यालय की प्रधानाध्यापिका डॉ. मीनाक्षी ने कहा कि स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण केवल व्यक्तिगत जिम्मेदारी नहीं, बल्कि सामूहिक सामाजिक दायित्व भी है। बच्चों में शुरू से ही स्वच्छता, जलस्रोतों के संरक्षण एवं पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित करना आवश्यक है। विद्यार्थी जागरूकता के संदेश को अपने परिवार एवं समाज तक पहुंचाकर सकारात्मक बदलाव के वाहक बन सकते हैं। कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के शिक्षक दिनेश कुमार, शालू कुमारी, संजीव कुमार लाहा, राकेश सिंह, धर्मदेव रमण, मुकेश झा, रूद्रा कुमारी, राकेश राम, राजेश झा, प्रियंका कुमारी, अर्चना कुमारी, मीना कुमारी, राजेश रंजन सहित अन्य शिक्षकों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। जिला गंगा समिति नमामि गंगे, मधुबनी द्वारा विशेष अभियान 6.0 के तहत आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों एवं आम लोगों में स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण तथा नदियों एवं अन्य जलस्रोतों के संरक्षण के प्रति जागरूकता को और मजबूत करना है।

कोई टिप्पणी नहीं: