पटना : वोट बचाओ, देश बचाओ रैली में शामिल होने के लिए बिहार से हजारों कांग्रेसजन दिल्ली पहुंचे - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 31 अक्टूबर 2026

पटना : वोट बचाओ, देश बचाओ रैली में शामिल होने के लिए बिहार से हजारों कांग्रेसजन दिल्ली पहुंचे

  • राजेश राम के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह

bihar-congress-reach-delhi-for-rally
पटना, 31 अक्टूबर (रजनीश के झा) । इंडिया गठबंधन के आह्वान पर 1 नवंबर 2026 को नई दिल्ली के ऐतिहासिक रामलीला मैदान में आयोजित होने वाली ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ राष्ट्रीय रैली में शामिल होने के लिए बिहार प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम के नेतृत्व में हजारों की संख्या में कांग्रेसजन दिल्ली पहुंच चुके हैं। प्रदेश कांग्रेस मीडिया एवं पब्लिसिटी विभाग के चेयरमैन  डॉ अजय कुमार पासवान ने बताया कि इस राष्ट्रीय रैली को लेकर बिहार के कांग्रेस कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह और जोश देखने को मिल रहा है। प्रदेश के विभिन्न जिलों से बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता, पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता दिल्ली पहुंच  चुके है। यह रैली देश के लोकतंत्र, संविधान और मताधिकार की रक्षा के संकल्प को बुलंद करने का एक महत्वपूर्ण अवसर है। कांग्रेस पार्टी का मानना है कि लोकतांत्रिक व्यवस्था की मजबूती और निष्पक्ष चुनाव प्रक्रिया की रक्षा के लिए जनता की आवाज को एकजुट होकर उठाना आवश्यक है। बिहार प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष  राजेश राम के   नेतृत्व में अनुशासन समिति के अध्यक्ष कपिलदेव प्रसाद यादव, मीडिया विभाग के चेयरमैन डॉ अजय कुमार पासवान ,  विधायक मनोज विश्वास , सुरेंद्र प्रसाद कुशवाहा ,पंकज यादव, अमित कुमार टुन्ना ,   डॉ संजय यादव , अमित कुमार सहित सांसद , विधायक ,  विधानपार्षद, पूर्व सांसद, पूर्व विधायक, पार्टी के पदाधिकारी ,   वरिष्ठ नेता , कार्यकर्ता , जिला अध्यक्ष सहित  हजारों की संख्या में कार्यकर्ता पहुंच चुके है।

कोई टिप्पणी नहीं: