सीहोर : वाल्मीकि जयंती चल समारोह का कोतवाली चौराहे पर नगर पालिका अध्यक्ष ने किया भव्य स्वागत - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

सोमवार, 26 अक्टूबर 2026

सीहोर : वाल्मीकि जयंती चल समारोह का कोतवाली चौराहे पर नगर पालिका अध्यक्ष ने किया भव्य स्वागत

  • चल समारोह के अध्यक्ष उमेश पारोचे एवं उनकी पूरी टीम का किया सम्मान, सामाजिक समरसता और महापुरुषों के आदर्शों को आत्मसात करने का दिया संदेश

Valmiki-jayanti
सीहोर। महर्षि वाल्मीकि जयंती के पावन अवसर पर निकाले गए चल समारोह का कोतवाली चौराहे पर नगर पालिका अध्यक्ष प्रिंस राठौर के नेतृत्व में भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर चल समारोह के अध्यक्ष उमेश पारोचे एवं उनकी पूरी टीम का पुष्पमालाओं से स्वागत कर सम्मान किया गया। कार्यक्रम में सामाजिक सद्भाव, एकता और महर्षि वाल्मीकि के आदर्शों के प्रति सम्मान का भाव देखने को मिला।


नगर पालिका अध्यक्ष प्रिंस राठौर ने कहा कि महर्षि वाल्मीकि जी का जीवन और उनके विचार समाज को सदैव सत्य, धर्म, समानता और मानवता के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देते हैं। उन्होंने रामायण जैसे महान ग्रंथ की रचना कर भारतीय संस्कृति और समाज को अमूल्य धरोहर प्रदान की है। महर्षि वाल्मीकि जी के आदर्श आज भी प्रासंगिक हैं और हमें उनके बताए मार्ग पर चलकर एक समरस एवं सशक्त समाज के निर्माण में योगदान देना चाहिए। आगे बोलते हुए उन्होंने कहा कि वाल्मीकि जयंती केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि समाज में आपसी भाईचारे, सम्मान और एकता को मजबूत करने का अवसर है। नगर पालिका सदैव ऐसे सामाजिक एवं धार्मिक आयोजनों का सम्मान करती है और सभी समाजों के साथ मिलकर शहर के विकास एवं सामाजिक समरसता के लिए प्रतिबद्ध है। इस अवसर पर नगर पालिका उपाध्यक्ष विपिन शास्ता, पार्षद राजेश माझी, विजेंद्र परमार, अर्जुन राठौर, कमलेश राठौर, संतोष शाक्य, प्रदीप गौतम,मांगू दादा, कमलेश कुशवाह, राहुल राय सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने चल समारोह का स्वागत कर महर्षि वाल्मीकि जी के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त की।

कोई टिप्पणी नहीं: