सीहोर : हड़ताली कोटवारों ने उतारे कपड़े वेतनवृद्धि नियमितीकरण है मांग - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

सोमवार, 26 अक्टूबर 2026

सीहोर : हड़ताली कोटवारों ने उतारे कपड़े वेतनवृद्धि नियमितीकरण है मांग

  • अर्धनग्न होकर लगाए कोटवारों टाउन हॉल के सामने लगाए नारे

Hartali-kotdwar-sehore
सीहोर। तीन सूत्रीय मांगों को लेकर हड़ताल पर चल रहे कोटवारों ने सोमवार को अर्धनग्न होकर प्रदर्शन किया। प्रशासनिक अधिकारियों जन प्रतिनिधियों के बेरुखी भरे व्यवहार को लेकर भी कोटवारों में आक्रोश बना रहा। मध्य प्रदेश आजाद कोटवार कर्मचारी संघ के आह्वान पर  22 अक्टूबर से हड़ताल पर बैठे कोटवारो से मिलने अब तक कोई भी जिम्मेदार नहीं पहुंचा। जिला मुख्यालय स्थित टाउन हॉल के पास कोटवार काम बंद हड़ताल कर धरने पर बैठे हैं। मध्य प्रदेश आजाद कर्मचारी कोटवार संघ के सीहोर जिला अध्यक्ष छगनलाल मालवीय ने कहा कि मध्य प्रदेश की वर्तमान सरकार धोखेबाजी कर रही है पूर्व मुख्यमंत्री और केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कोटवारों की सभी मांगे पूरी करने का वादा किया था जिसमें से उन्होंने हमें पुलिस जैसी वर्दी देकर सम्मानित किया था। मामूली सा वेतन भी बढ़ाया था लेकिन वर्तमान मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव कुछ भी सुनने को तैयार नहीं है। वर्दी का पैसा भी नहीं दिया जा रहा है और उपलब्ध कराई गई वर्दी पहनने लायक नहीं है वर्तमान सरकार हमें उक्त खराब वर्दी पहना कर जोकर बनना चाहती है। लंबे समय से कोटवार सेवाभूमि का मालिक बनाने, सरकारी कर्मचारी घोषित करने और वर्दी की राशि बैंक खाते में ही देने की मांग सरकार से कर रहे हैं। सरकार तक अपनी आवाज पहुंचाने के लिए हमें अर्धनग्न होना पड़ रहा है।


कोटवारों की हड़ताल का व्यापक असर देखा जा रहा है  किसानों के सीमांकन बटवारा कब्जा दिलाने जैसी कार्यवाहियों के साथ कोटवारों के माध्यम से किसानों को भेजे जाने वाली सूचनाओं का आदान-प्रदान भी बंद हो गया है। राजस्व विभाग के अनेक काम ग्राम कोटवार के बिना नहीं हो पा रहे हैं। शासन प्रशासन के विभिन्न विभागों के द्वारा भी कोटवारों से अनेक प्रकार के कार्य लिए जाते हैं कोटवारों की हड़ताल पर होने से सभी कार्य बुरी तरह प्रभावित हो रहे हैं। मध्य प्रदेश आजाद कोटवार कर्मचारी संघ के आह्वान पर पूरे प्रदेश में कोटवारों के द्वारा की जा रही हड़ताल के तहत सीहोर जिले के 1000 से अधिक कोटवार भी 28 अक्टूबर तक हड़ताल पर बैठ रहेंगे और कलेक्टर को मुख्यमंत्री के नाम का ज्ञापन देंगे इसके बाद भोपाल पहुंचकर भी प्रदर्शन किया जाएगा।अर्धनग्न धरना प्रदर्शन हड़ताल में जिला उपाध्यक्ष कालूराम, सीहोर तहसील अध्यक्ष अमर सिंह मालवीय,उपाध्यक्ष राकेश मालवीय, लालू सेन इछावर, राजमल, जितेंद्र, गोपाल सिंह, रामभरोस, मांगीलाल, राधेश्याम, आनंद, संतोष मालवीय, गोपाल सिंह अहिरवार,अजबसिहं सेवनिया, मंगीलाल खुशीलाल शाहिद बड़ी संख्या में कोटवार शामिल रहे। 

कोई टिप्पणी नहीं: