जामिया में छात्र संघ बहाल करने की मांग को लेकर विरोध-प्रदर्शन तेज होने के बाद विश्वविद्यालय प्रशासन अगले आदेश तक ऑनलाइन कक्षाएं संचालित कर रहा है। एबीवीपी ने दावा किया कि जेएनयू में इस तरह की घटनाओं से शैक्षणिक माहौल प्रभावित होता है और वैचारिक मतभेदों के टकराव में बदलने का खतरा पैदा होता है। जेएनयू में एबीवीपी के अध्यक्ष मयंक पांचाल ने कहा कि विचारों की स्वतंत्रता किसी भी विचारधारा को विरोधी विचारों या राष्ट्रीय हस्तियों का अनादर करने का अधिकार नहीं देती। पांचाल ने आरोप लगाया, “सावरकर की तस्वीर के पास आपत्तिजनक टिप्पणियां लिखना और परिसर की दीवारों पर चरमपंथी राजनीतिक नारे लिखना अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता नहीं है, बल्कि विश्वविद्यालय का माहौल खराब करने की कोशिश है।” उन्होंने जेएनयू प्रशासन से इन घटनाओं का संज्ञान लेने, जिम्मेदार लोगों की पहचान करने और उनके खिलाफ उचित कार्रवाई करने का आग्रह किया। एबीवीपी की जेएनयू इकाई के सचिव प्रवीण कुमार पीयूष ने भी वामपंथी छात्र संगठनों पर परिसर का माहौल खराब करने की कोशिश करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा, “विश्वविद्यालय किसी एक विचारधारा का नहीं है।” एबीवीपी ने उमर खालिद के समर्थन में लगाए गए नारों की भी आलोचना की। खालिद सितंबर 2020 से उत्तर-पूर्वी दिल्ली दंगों से जुड़े 2020 के कथित बड़ी साजिश मामले में जेल में हैं। संगठन ने इन नारों को परिसर को राजनीतिक उकसावे का अड्डा बनाने की कोशिश करार दिया।
नई दिल्ली। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) परिसर में “उमर खालिद को रिहा करो” और “नक्सलबाड़ी जिंदाबाद” जैसे आपत्तिजनक राजनीतिक नारे लिखे जाने का आरोप लगाया है। संगठन ने विश्वविद्यालय प्रशासन से इस मामले में जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। एबीवीपी की जेएनयू इकाई ने एक बयान में वामपंथी छात्र संगठनों से जुड़े कार्यकर्ताओं पर परिसर की दीवारों पर आपत्तिजनक नारे लिखने का आरोप लगाया। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की छात्र शाखा ने भी दावा किया कि वी. डी. सावरकर के चित्र के पास आपत्तिजनक टिप्पणियां लिखी गईं। ये आरोप जामिया मिल्लिया इस्लामिया परिसर में भी इसी तरह के नारे लगाए जाने की खबरों के कुछ दिन बाद सामने आए हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें