दिल्ली : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्ली पुलिस के साथ सुरक्षा समीक्षा बैठक की - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

रविवार, 25 अक्टूबर 2026

दिल्ली : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्ली पुलिस के साथ सुरक्षा समीक्षा बैठक की

amit-shah-meeting-with-delhi-police
नई दिल्ली । केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को दिल्ली पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ राष्ट्रीय राजधानी की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की। अधिकारियों ने बताया कि बैठक में दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता भी शामिल हुईं। पुलिस सूत्रों के अनुसार ऐसा माना जा रहा है कि शाह की वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक में मादक पदार्थों के खिलाफ कार्रवाई, विदेश से गिरोह चलाने वाले अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई और महिलाओं के विरुद्ध अपराध जैसे मुद्दों पर चर्चा हुई। मंत्री के कार्यालय ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने आज दिल्ली पुलिस मुख्यालय में सुरक्षा समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।’’ सूत्रों ने बताया कि शाह दोपहर करीब तीन बजे जय सिंह रोड स्थित पुलिस मुख्यालय पहुंचे, जहां अधिकारियों ने उन्हें पुलिस बल के कामकाज, जारी जांच और कानून-व्यवस्था लागू करने से जुड़ी प्रमुख चुनौतियों के बारे में जानकारी दी। यह दौरा ऐसे समय हुआ है, जब जुलाई में कॉकरोच जनता पार्टी (कॉजपा) के ‘संसद चलो’ मार्च के दौरान प्रदर्शनकारियों के खिलाफ अत्यधिक बल प्रयोग करने के आरोपों को लेकर दिल्ली पुलिस को आलोचना का सामना करना पड़ा है। शाह ने इससे पहले 30 अगस्त, 2022 को पुलिस मुख्यालय का दौरा किया था।

कोई टिप्पणी नहीं: