नहीं दिल्ली । भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने मंगलवार को अपने युवा मोर्चा के राष्ट्रीय पदाधिकारियों की नियुक्ति करते हुए सात युवा नेताओं को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष तथा तीन अन्य को राष्ट्रीय महामंत्री की जिम्मेदारी सौंपी। भाजपा युवा मोर्चा के अध्यक्ष एवं वडोदरा से सांसद हेमांग जोशी ने नवनियुक्त पदाधिकारियों के नामों की घोषणा की। जोशी ने एक बयान में कहा, “भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के निर्देशानुसार, निम्नलिखित सदस्यों को भाजपा युवा मोर्चा का राष्ट्रीय पदाधिकारी नियुक्त किया जा रहा है और उन्हें अन्य जिम्मेदारियां भी सौंपी जा रही हैं।” उन्होंने कहा कि ये नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू होंगी। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नियुक्त किए गए सात नेताओं में जम्मू-कश्मीर की विधायक शगुन परिहार और पश्चिम बंगाल के विधायक सौमेन करफा शामिल हैं। इनके अलावा, उत्तर प्रदेश से निखिल मणि तिवारी, नगालैंड से अरविंद दमानी, तेलंगाना से मालोथ कोमाली नाइक, बिहार से राजेंद्र सिंह और छत्तीसगढ़ से भूपेंद्र नाग को भी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है। भाजपा ने बिहार की विधायक और लोकप्रिय लोक गायिका मैथिली ठाकुर को भी युवा मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी का सदस्य नियुक्त किया है। उनके साथ विभिन्न राज्यों के 33 अन्य सदस्यों को भी राष्ट्रीय कार्यकारिणी में शामिल किया गया है। राष्ट्रीय महामंत्री नियुक्त किए गए नेताओं में ओडिशा की अर्पिता अपराजिता बडजेना, उत्तर प्रदेश के हर्षवर्धन सिंह और आंध्र प्रदेश के मित्त वामशी कृष्णा शामिल हैं। असम के बिस्वजीत खांउड, मध्यप्रदेश के आशीष झाला, महाराष्ट्र की सयाली रघुनाथ कुलकर्णी, राजस्थान के हिमांशु शर्मा, पंजाब के सरदार अरमानजोत बराड़, झारखंड के अमन यादव और बिहार के राहुल झा राष्ट्रीय सचिव के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभाएंगे। उत्तर प्रदेश के विनीत वत्स त्यागी को राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया है, जबकि राजस्थान के देवव्रत सिंह राजावत को राष्ट्रीय सह-कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। बिहार के हिमांशु यादव को भाजपा युवा मोर्चा का राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया है, जबकि दिल्ली की शिवानी सिंह और विशु बसोया तथा हिमाचल प्रदेश के अतुल ठाकुर को राष्ट्रीय सह-प्रभारी बनाया गया है। भाजपा के अनुसार, दिल्ली की अपूर्वा सिंह युवा मोर्चा की राष्ट्रीय सोशल मीडिया प्रभारी और बिहार के मानवेंद्र चौहान सह-प्रभारी के रूप में जिम्मेदारी संभालेंगे। राष्ट्रीय कार्यकारिणी में नवनियुक्त 34 सदस्यों में से पांच उत्तर प्रदेश से हैं, जबकि बिहार, गुजरात, केरलम, मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र और राजस्थान से दो-दो सदस्य शामिल हैं। राष्ट्रीय कार्यकारिणी के शेष 17 सदस्य अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, अरुणाचल प्रदेश, छत्तीसगढ़, दिल्ली, दादरा और नगर हवेली तथा दमन और दीव, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, कर्नाटक, लद्दाख, मणिपुर, मेघालय, पुडुचेरी, पंजाब, तेलंगाना, त्रिपुरा और पश्चिम बंगाल से हैं।
बुधवार, 21 अक्टूबर 2026
दिल्ली : भाजपा ने युवा मोर्चा के राष्ट्रीय पदाधिकारियों की घोषणा की
Tags
# देश
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
देश
Labels:
देश
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें