मुंबई : विदेशी पूंजी की निंरतर निकासी से सेंसेक्स, निफ्टी में शुरुआती कारोबार में गिरावट - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

गुरुवार, 1 अक्टूबर 2026

मुंबई : विदेशी पूंजी की निंरतर निकासी से सेंसेक्स, निफ्टी में शुरुआती कारोबार में गिरावट

Sensex-falling
मुंबई । विदेशी पूंजी की निरंतर निकासी से निवेशकों की धारणा प्रभावित होने से सेंसेक्स और निफ्टी में बृहस्पतिवार को शुरुआती कारोबार में गिरावट दर्ज की गई। हालांकि, कच्चे तेल की कीमतों में नरमी और इसके 100 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल से नीचे कारोबार करने से गिरावट सीमित रही। बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 215 अंक टूटकर 72,257.30 अंक पर जबकि एनएसई निफ्टी 107.25 अंक फिसलकर 22,518.90 अंक पर आ गया। सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में से महिंद्रा एंड महिंद्रा, मारुति, अल्ट्राटेक सीमेंट, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स, इटर्नल और एशियन पेंट्स के शेयर में सबसे अधिक गिरावट रही। वहीं कोटक महिंद्रा बैंक, इन्फोसिस, एचसीएल टेक, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज और एक्सिस बैंक के शेयर बढ़त में रहे। एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी और जापान का निक्की 225 बढ़त में रहे। अमेरिकी बाजार बुधवार को गिरावट के साथ बंद हुए थे। अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट कच्चा तेल का भाव वायदा कारोबार में 0.92 प्रतिशत की गिरावट के साथ 97.13 डॉलर प्रति बैरल पर रहा। शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने बुधवार को शुद्ध रूप से 10,148.41 करोड़ रुपये के शेयर बेचे। सेंसेक्स बुधवार को 48.78 अंक और निफ्टी 95.75 अंक की गिरावट के साथ बंद हुआ था।

कोई टिप्पणी नहीं: